Ranchi News: सांख्यिकी और डेटा साइंस में नामांकन जारी

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय के गणित विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए एमएससी सांख्यिकी और एमएससी डेटा साइंस में ऑनलाइन आवेदन जारी हैं। इच्छुक अभ्यर्थी चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। दोनों पाठ्यक्रमों में 30-30 सीटें हैं और सीटों की उपलब्धता के आधार पर पहले आओ, पहले पाओ के सिद्धांत पर नामांकन होगा। पाठ्यक्रमों में सांख्यिकीय विश्लेषण, डेटा साइंस, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग की विशेषज्ञता मिलेगी।

Ranchi News: सांख्यिकी और डेटा साइंस में नामांकन जारी

Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के गणित विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए एमएससी सांख्यिकी और एमएससी डेटा साइंस में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी चांसलर पोर्टल- https://universities.jharkhand.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ अबरार अहमद ने बताया कि दोनों पाठ्यक्रमों में 30-30 सीटें निर्धारित हैं। सीटों की उपलब्धता के आधार पर पहले आओ, पहले पाओ के सिद्धांत पर नामांकन लिया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर नामांकन का अवसर प्राप्त करने की अपील की। दोनों पाठ्यक्रम रोजगारोन्मुखी हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को सांख्यिकीय विश्लेषण, डेटा विश्लेषण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग और अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलेगा।

इन विषयों में दक्षता विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रोजगार और शोध के अवसरों के द्वार खोल सकती है। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण के क्षेत्र में उच्च शिक्षा के साथ बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध कराना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: सांख्यिकी और डेटा साइंस में नामांकन जारी