साहित्य उत्सव के विजेता छात्र कुलपति से सम्मानित
रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत डोरंडा कॉलेज में दो दिवसीय साहित्य उत्सव का समापन शनिवार को हुआ। कार्यक्रम में कविता पाठ और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को सम्मानित किया गया। कुलपति डॉ सरोज शर्मा ने छात्रों के बौद्धिक विकास पर जोर दिया और साहित्य सृजन के सिद्धांतों की जानकारी दी।

रांची, विशेष संवाददाता। डोरंडा कॉलेज में दो दिवसीय रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज साहित्य उत्सव का समापन शनिवार को हुआ। दूसरे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत कविता पाठ से हुई। प्रतिभागियों ने कविताओं के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी प्रतिभा को परखने के लिए निर्णायक की भूमिका में- डॉ कमल बोस, डॉ आकांक्षा चौधरी, डॉ शकुंतला मिश्रा, की उपस्थिति रही। उन्होंने कविता के भाव, शब्द विन्यास और मौलिकता के आधार पर विजेताओं का चयन किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में विपक्ष में प्रथम आयुषी प्रिया- संत जेवियर कॉलेज, अमन कुमार- योगदा सत्संग कॉलेज, जरीन परवीन- डोरंडा कॉलेज और पक्ष में शालिनी गुप्ता- रांची वीमेंस कॉलेज, शाश्वत कुमार- योगदा सत्संग कॉलेज, प्रियांशी- डोरंडा कॉलेज, विजेता बनीं।
वहीं, कविता प्रतियोगिता में प्रतिभा कुमारी- डोरंडा कॉलेज, अलीशा कुमारी- रांची वीमेंस कॉलेज और अनुराग रंजन- मारवाड़ी कॉलेज, विजेता बने।समापन समारोह के बतौर मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ सरोज शर्मा उपस्थित थीं। उन्होंने साहित्य उत्सव की विभिन्न स्पर्द्धाओं के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मौके पर कुलपति ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों के बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा की हम सबको मिलकर रांची विश्वविद्यालय को अग्रणी विश्वविद्यालयों की श्रेणी में लाना है। हिंदी की साहित्यकार डॉ पार्वती तिर्की ने विद्यार्थियों को साहित्य सृजन के मौलिक सिद्धांतों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ ब्रजेश कुमार, कंचन मुंडा, डॉ इमलिन, डॉ अरविंद कुमार और शालिनी ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


