एमबीए के विद्यार्थियों ने मैनेजमेंट गेम में दिखाया कौशल
रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में MBA सत्र 2025-2027 के छात्रों के लिए 'मैनेजमेंट गेम्स' का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न रोचक खेलों का संचालन किया गया, जिनमें प्रबंधन कौशल, टीम वर्क और रचनात्मकता का विकास किया गया। कार्यक्रम में निदेशक और शिक्षकों की उपस्थिति रही।

रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) में एमबीए सत्र 2025–2027 के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए शुक्रवार को ‘मैनेजमेंट गेम्स’ का आयोजन किया गया। निदेशक डॉ अमर कुमार चौधरी व समन्वयक डॉ नीलू कुमारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रोचक व शिक्षाप्रद खेलों का आयोजन किया गया, जिनका संचालन डॉ पूजा कुमार व डॉ अमित शेखर तिर्की ने किया। इंडोर गेम के तहत प्रबंधन शब्दावली चुनौती, में वित्त, मार्केटिंग, एचआर और आईटी को शामिल किया गया। आउटडोर गेम में बैलून टॉवर चैलेंज में चुनौतियों के साथ सबसे ऊंची संरचना बनानी थी। साथ ही, पुराने समाचार पत्रों से न्यूजलेटर तैयार करना था।
इसके अलावा ह्यूमन चेन चैलेंज, का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता व प्रबंधन कौशल का विकास करना था।मौके पर डॉ नलिन रंजन त्रिपाठी, डॉ सोनी कुमारी, डॉ शिल्पी आभा खलखो, डॉ मनीषा कुमारी सहित शिक्षकगण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


