हॉस्टल खाली करने के आदेश से छात्रों में निराशा, सुदेश से मिले

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 25 जून तक हॉस्टल खाली करने के आदेश से छात्रों में निराशा और चिंता है। छात्रों ने आजसू प्रमुख सुदेश महतो से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी में बाधा का जिक्र किया। आजसू ने छात्रों के अधिकारों की रक्षा का आश्वासन दिया और विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल रोक लगाने की अपील की।

हॉस्टल खाली करने के आदेश से छात्रों में निराशा, सुदेश से मिले

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 25 जून तक हॉस्टल खाली करने के आदेश से छात्रों में निराशा और चिंता है। पीजी हॉस्टल-2 और यूजीसी हॉस्टल-3 के छात्रों ने शुक्रवार को आजसू प्रमुख सुदेश महतो से उनके बुकरू स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। छात्रों ने बताया कि बीच सत्र में हॉस्टल खाली करने से उनकी पढ़ाई, आगामी परीक्षाओं की तैयारी और रहने की समस्या खड़ी हो गई है। छात्रहित में इस आदेश पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। सुदेश महतो ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आजसू उनके अधिकारों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से संवेदनशीलता बरतने और वैकल्पिक व्यवस्था होने तक कोई कठोर कदम न उठाने का आग्रह किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।