कुलपति से मिले रांची विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षक

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों ने कुलपति से मुलाकात की और बताया कि उन्हें पिछले 18 महीनों से मानदेय नहीं मिला है। शिक्षकों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है, और वे उधार लेकर पढ़ाई कर रहे हैं। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर रहा है और शिक्षकों के योगदान की सराहना की।

कुलपति से मिले रांची विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षक

रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय अतिथि शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष अरविंद प्रसाद के नेतृत्व में सोमवार को कुलपति प्रो सरोज शर्मा से मिला। अतिथि शिक्षकों ने कुलपति को बताया कि उन्हें पिछले 18 महीने से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। कुलपति ने पूछा कि आप लोगों का जीवन यापन कैसे हो रहा है? इसपर अतिथि शिक्षकों ने कहा कि हम लोगों की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि हमें उधार लेकर विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए जाना पड़ रहा है। सभी की समस्याएं सुनने के बाद कुलपति ने कहा है कि विश्वविद्यालय इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल में डॉ शकीला खातून, डॉ निशा कुमारी, डॉ आरती कुमारी, निहारिका महतो, राजू हजाम, सतीश तिर्की, डॉ ताल्हा नकवी, डॉ आसिफ अंसारी, डॉ रंजीत महतो शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।