रांची विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची विश्वविद्यालय ने सभी लंबित परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह उपलब्धि संस्थागत प्रतिबद्धता और प्रभावी नेतृत्व का परिणाम है। अब सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम समय पर उपलब्ध हैं, जिससे विद्यार्थियों को आगे की शैक्षणिक प्रक्रियाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कुलपति प्रो सरोज शर्मा के नेतृत्व में यह कार्य किया गया है।

रांची विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए

रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणामों के प्रकाशन में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए सभी लंबित परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे संस्थागत प्रतिबद्धता, प्रभावी नेतृत्व और परीक्षा विभाग के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया है। अब विश्वविद्यालय में किसी भी पाठ्यक्रम का परिणाम लंबित नहीं है, जिससे विद्यार्थियों को आगे की शैक्षणिक और व्यावसायिक प्रक्रियाओं में समय पर भाग लेने का अवसर मिलेगा। कुलपति प्रो सरोज शर्मा के नेतृत्व में परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया गया। वहीं, परीक्षा नियंत्रक प्रो संजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में परीक्षा विभाग, ओएसडी, तकनीकी व प्रशासनिक कर्मचारियों ने समन्वित रूप से कार्य करते हुए परिणामों के समयबद्ध प्रकाशन को सुनिश्चित किया।विश्वविद्यालय

की ओर से स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएड, विधि, चिकित्सा व संबद्ध विज्ञान, पीजी डिप्लोमा और विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परिणाम क्रमवार जारी किए गए। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी आधिकरिक सूचना में कहा गया है कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साझा प्रयास और समर्पण का प्रतीक है और भविष्य में भी इसी कार्यसंस्कृति को जारी रखा जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।