ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरांची विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह 13 नवंबर को

रांची विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह 13 नवंबर को

रांची विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह 13 नवंबर को होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एस-व्यासा यूनिवर्सिटी के चांसलर पद्श्री और योगश्री से सम्मानित डॉ एचआर नागेंद्र मुख्य अतिथि के रूप में...

रांची विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह 13 नवंबर को
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 05 Sep 2017 01:28 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह 13 नवंबर को होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एस-व्यासा यूनिवर्सिटी के चांसलर पद्श्री और योगश्री से सम्मानित डॉ एचआर नागेंद्र मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि डॉ नागेंद्र ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। डॉ नागेंद्र इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में शिक्षक रहे। वह इंपीरियल कॉलेज लंदन में विजिटिंग प्रोफेसर रहे। नासा में भी पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च एसोसिएट रहे। देश-विदेश में योग के प्रचार-प्रसार में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देश में योग के जितने भी कार्यक्रम में उनका मुख्य रूप से संचालन डॉ नागेंद्र ही कर रहे हैं।डॉ पांडेय ने बताया कि रांची विश्वविद्यालय में इसी वर्ष से पीजी स्तर पर योग का पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। इसमें डॉ नागेंद्र का सहयोग लिया जाएगा। दीक्षांत समारोह में पीजी, एमफिम, पीएचडी,यूजी में वर्ष 2016 में जिनका रिजल्ट निकला, उन्हें गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। समारोह में 43 टॉपरों को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। साथ ही डिग्रियां बंटेंगी। प्रेसवार्ता में प्रति कुलपति डॉ कामिनी कुमार, सीसीडीसी डॉ गिरजा शंकर शाहदेव, परीक्षा नियंत्रक डॉ एके झा आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें