मानदेय भुगतान पर कुलसचिव को ज्ञापन

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक संघ ने मानदेय भुगतान संबंधी पत्र पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कुलसचिव को ज्ञापन देकर संशोधन की मांग की है। संघ का कहना है कि बायोमेट्रिक उपस्थिति और समय-सीमा की पाबंदियां सभी कर्मियों पर समान रूप से लागू होनी चाहिए।

मानदेय भुगतान पर कुलसचिव को ज्ञापन

रांची, ‌वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापक संघ ने विवि प्रशासन द्वारा जारी मानदेय भुगतान संबंधी पत्र पर आपत्ति जताते हुए पुनर्विचार की मांग की है। संघ ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर आदेश में संशोधन का आग्रह किया। संघ का कहना है कि मानदेय प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की पहल का वे स्वागत करते हैं, लेकिन बायोमेट्रिक उपस्थिति और समय-सीमा की पाबंदियां केवल उन्हीं पर लागू करना न्यायसंगत नहीं है। यह व्यवस्था सभी पदाधिकारियों और कर्मियों पर समान रूप से लागू होनी चाहिए।प्राध्यापकों के अनुसार, उनकी नियुक्ति पूर्णतः कक्षा आधारित है, जिसमें प्रतिदिन अधिकतम चार और प्रतिमाह 64 कक्षाएं निर्धारित हैं।

ऐसे में उन्हें सामान्य कार्यालयीन समय (सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक) रुकने के लिए बाध्य करना व्यावहारिक नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।