‘प्रकृति और तकनीक के मेल से बचेगा पर्यावरण’

Feb 12, 2026 07:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची में सीएमएस वातावरण संस्था द्वारा पर्यावरण पर आधारित ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने महोत्सव का उद्घाटन किया और युवाओं को जलवायु कार्रवाई में शामिल होने का प्रेरित किया। झारखंड ग्रीन एंबेसडर अवार्ड्स भी प्रदान किए गए, जिसमें बिटिया मुर्मू और गुलाब चंद्र प्रजापति को सम्मानित किया गया।

 ‘प्रकृति और तकनीक के मेल से बचेगा पर्यावरण’

रांची, वरीय संवाददाता। ऑड्रे हाउस में गुरुवार को सीएमएस वातावरण संस्था द्वारा पर्यावरण पर आधारित रांची ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एवं फोरम का शुभारंभ हुआ। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि झारखंड की पहचान यहां के घने वनों और प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर रहने वाले लोगों से है। उन्होंने जोर दिया कि युवा पीढ़ी फिल्म जैसे आधुनिक माध्यमों का उपयोग कर हमारी प्राकृतिक विरासत की रक्षा और वैश्विक जलवायु कार्रवाई में अग्रणी भूमिका निभा सकती है। झारखंड ग्रीन एंबेसडर अवार्ड्स से सम्मानित हुए पर्यावरणविद् महोत्सव का मुख्य आकर्षण झारखंड ग्रीन एंबेसडर अवार्ड्स का वितरण रहा।

जमीनी स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए महिला वर्ग में बिटिया मुर्मू (सचिव, लाहंती) और पुरुष वर्ग में गुलाब चंद्र प्रजापति को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी अजय कुमार रस्तोगी ने नीति निर्माण में स्थानीय जनजातीय ज्ञान प्रणालियों के सम्मान पर बल दिया। सीएमएस वातावरण की महानिदेशक डॉ. वसंती राव ने कहा कि झारखंड का स्वदेशी ज्ञान संरक्षण के संवाद के लिए दुनिया का सर्वश्रेष्ठ मंच है। पहले दिन नौ फिल्मों का प्रदर्शन फेस्टिवल के पहले दिन ह्यूमन इन द लूप समेत कुल नौ फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। ये फिल्में मुख्य रूप से जलवायु परिवर्तन, वन्यजीव संरक्षण और जंगल-जमीन की सुरक्षा पर आधारित थीं। महोत्सव के दूसरे दिन आठ फिल्में दिखाई जाएंगी। समापन समारोह में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह शिरकत करेंगी। इस आयोजन का उद्देश्य फिल्मों के माध्यम से जन जागरुकता फैलाना और पर्यावरणीय चुनौतियों पर चर्चा करना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Traveling Film Festival Launched to Promote Environmental Awareness
;;;