मध्य-पूर्व देशों में युद्ध से टूर ट्रैवल एजेंट्स की बढ़ी चिंता

Mar 02, 2026 08:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

मध्य-पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने रांची के टूर और ट्रैवल एजेंट्स पर असर डाला है। गर्मियों की छुट्टियों के लिए विदेश यात्रा की योजनाएं असमंजस में हैं। ग्राहक हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे विदेशी टूर पैकेज की मांग में गिरावट आ सकती है।

मध्य-पूर्व देशों में युद्ध से टूर ट्रैवल एजेंट्स की बढ़ी चिंता

रांची, संवाददाता। मध्य-पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा बाजार पर असर डालना शुरू कर दिया है। इसका प्रभाव रांची के टूर और ट्रैवल एजेंट्स पर भी पड़ रहा है। हर साल अप्रैल के अंत से शहर से बड़ी संख्या में लोग गर्मियों की छुट्टियां मनाने विदेश रवाना होते हैं, लेकिन इस बार अनिश्चित हालात के कारण एजेंट्स में चिंता बढ़ गई है। ट्रैवल एजेंट सोनी मेहता के मुताबिक, रांची से बड़ी संख्या में पर्यटक यूरोप के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे स्विट्जरलैंड और पेरिस का रुख करते हैं। पिछले वर्ष गर्मी के मौसम में रांची से एक हजार से अधिक पर्यटक इन शहरों सहित अन्य विदेशी स्थलों पर छुट्टियां मनाने गए थे।

लोग परिवार सहित विशेष पैकेज बुक कराते हैं। ट्रैवल एजेंट्स का कहना है कि युद्ध की स्थिति के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट, टिकट दरों और वीजा प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है। पर्यटक हालात सामान्य होने का कर रहे इंतजार एक अन्य ट्रैवल एजेंट शैलेश अग्रवाल ने बताया कि कई ग्राहक फिलहाल बुकिंग को लेकर असमंजस में हैं और हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ लोगों ने अपनी यात्रा तिथियों को आगे बढ़ाने या रद्द करने पर भी विचार शुरू कर दिया है। इनके अनुसार यदि स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो इस साल विदेशी टूर पैकेज की मांग में गिरावट आ सकती है। गर्मी की छुट्टियां नजदीक होने के कारण आने वाले कुछ सप्ताह टूर-ट्रैवल कारोबार के लिए अहम साबित होंगे। एजेंट्स को उम्मीद है कि हालात जल्द शांत होंगे और रांची से विदेश यात्रा का सिलसिला पूर्व की तरह जारी रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।