स्कूल प्रबंधन छेड़छाड़ की घटना के प्रति बच्चों को करें जागरूक

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची ट्रैफिक पुलिस ने स्कूल वैन मालिकों और एसोसिएशन सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें छात्रों की सुरक्षा और छेड़छाड़ की घटनाओं से जागरूक करने की बात की गई। वैन में बच्चों की संख्या सीट के अनुपात में रखनी होगी और नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल प्रबंधन छेड़छाड़ की घटना के प्रति बच्चों को करें जागरूक

रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को स्कूल वैन मालिक व एसोसिएशन सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें स्कूल संचालकों से कहा गया कि वे विद्यार्थियों की छेड़छाड़ की घटनाओं पर जागरूक करें। अन्य तरह के अपराध से भी बचने की जानकारी दें। बस व वैन मालिकों को निर्देश दिया गया कि बसें पीली रंग की होंगी। बस-वैन पर स्कूल का नाम, नंबर लिखा होना चाहिए। बसों को जीपीएस सिस्टम व सीसीटीवी कैमरे से लैस रखें। वाहनों में सीट के अनुपात में ही बच्चों को बैठाएं। सीट पर अतिरिक्त बच्चे पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। अभिभावक एसोसिएशन से कहा गया है कि निजी वाहन मानकों का पालन नहीं करते हैं तो उस वाहन से बच्चों को स्कूल नहीं भेजें।

बैठक में सिटी एसपी पारस राणा, जिला परिवाहन पदाधिकारी, डीएसपी प्रमोद केसरी आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।