फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर पुलिस का शिंकजा, 18 पर जुर्माना
संक्षेप: रांची ट्रैफिक पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट के साथ वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इस अभियान में 18 चालकों को पकड़ा गया, जिनके वाहनों को जब्त किया गया। कुछ चालकों से जुर्माना लिया गया,...

रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों में फर्जी नंबर लगाकर चलने वाले चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी के तहत गुरुवार को रांची ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहनों की धर-पकड़ के लिए सघन अभियान चलाया। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के निर्देश पर चले अभियान में 18 वाहन चालकों को पकड़ा गया। उन चालकों पर न सिर्फ जुर्माना किया गया, बल्कि उनके वाहनों को भी जब्त किया गया है। बता दें कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने छह अक्तूबर को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। ट्रैफिक पुलिस की टीम ने गुरुवार दोपहर में शहर के मेन रोड, रातू रोड, लालपुर, चुटिया, बिरसा चौक, अरगोड़ा आदि इलाकों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
18 ऐसे वाहन चालक पकड़े गए, जिन्होंने नंबर प्लेट में छेड़छाड़ की थी। कुछ तो फर्जी नंबर लगाकर घूम रहे थे। इन सभी के वाहनों को जब्त किया गया। चालकों से कागजात मांगी गई। हालांकि, कुछ ने तो कागजात जमा किया तो उन चालकों से जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया। जिन्होंने कागजात नहीं जमा किए, उनके वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस पता कर रही है कि चालक ने चोरी कर तो वाहन नहीं लाया है। अगर ऐसा हुआ तो उन चालकों के विरूद्ध वाहन चोरी का भी केस दर्ज किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




