ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीदसवीं परीक्षा में रांची टॉप 10 में लड़कियों का दबदबा

दसवीं परीक्षा में रांची टॉप 10 में लड़कियों का दबदबा

आईसीएसई, सीबीएसई बोर्ड के बाद राज्य बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में भी लड़कियों ने रांची टॉप टेन में बाजी मारी है। रांची के उर्सलाइन कांवेंट की नेहा कुमारी 482 अंक लाकर रांची की टॉपर बनी है। नेहा को...

दसवीं परीक्षा में रांची टॉप 10 में लड़कियों का दबदबा
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 13 Jun 2018 12:52 AM
ऐप पर पढ़ें

आईसीएसई, सीबीएसई बोर्ड के बाद झारखंड बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में भी लड़कियों ने रांची के टॉप टेन में बाजी मारी है। टॉप 10 में 23 विद्यार्थी शामिल हैं, इनमें 17 लड़कियां हैं।

उर्सलाइन कांवेंट की नेहा कुमारी 482 अंक लाकर रांची की टॉपर बनी है। नेहा को 96.40 प्रतिशत अंक मिले हैं। अनिता गर्ल्स हाईस्कूल की अंजली कुमारी और सेंट अलोईस हाईस्कूल के गौरव कुमार 478 अंक लाकर संयुक्त रूप से रांची में दूसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं तीसरा स्थान उर्सलाइन कांवेंट गर्ल्स स्कूल की छात्रा राजश्री शर्मा को मिला है। उसके 477 अंक हैं।

रांची के ग्रामीण इलाके के स्कूलों का दबदबा

टॉप टेन में रांची के ग्रामीण इलाके के स्कूलों का दबदबा रहा है। रांची टॉप 10 में सरस्वती शिशु विद्यामंदिर, बिजुपाड़ा के सर्वाधिक छह छात्र शामिल हैं। वहीं उर्सलाइन कांवेंट स्कूल की पांच लड़कियां, धुर्वा स्थित प्रभाततारा स्कूल के तीन, कांके स्थित अनिता गर्ल्स हाईस्कूल की दो, सेंट अन्ना की दो छात्राएं, सेंट जॉन्स के दो छात्र व शिवनारायण कन्या पाठशाला, अनिता गर्ल्स हाई स्कूल, बीएस हाईस्कूल, ठाकुरगांव की एक-एक छात्रा ने टॉप 10 में जगह बनाई है।

रांची टॉप 10

टॉपर स्कूल प्राप्तांक प्रतिशत

नेहा कुमारी उर्सलाइन कांवेंट गर्ल्स स्कूल 482 96.40

अंजलि कुमारी अनिता गर्ल्स हाई स्कूल 478 95.60

गौरव कुमार सेंट अलोईस हाईस्कूल 478 95.60

राजश्री शर्मा उर्सलाइन कांवेंट गर्ल्स स्कूल 477 95.40

कृष्णा गुप्ता उर्सलाइन कांवेंट गर्ल्स स्कूल 475 95.00

ट्विंकल कुमारी सरस्वती शिशु मंदिर, बिजुपाड़ा 473 94.60

प्रमिला कुमारी सरस्वती शिशु मंदिर ,बिजुपाड़ा 471 94.20

आशा कुमारी अनिता गर्ल्स हाईस्कूल 470 94.00

प्रत्या कुमारी प्रभाततारा स्कूल, धुर्वा 470 94.00

अंजलि कुमारी शिवनारायण कन्या पाठशाला 470 94.00

अंकित आशीष मिश्रा सरस्वती शिशु मंदिर, बिजुपाड़ा 470 94.00

अदिति मंकी सेंट अन्ना गर्ल्स हाईस्कूल 470 94.00

रमा कुमारी दूबे सेंट अन्ना गर्ल्स हाईस्कूल 470 94.00

चंदन कुमार सेंट जॉन्स हाईस्कूल 470 94.00

रिया राज प्रभाततारा स्कूल, धुर्वा 468 93.60

उतम महतो सरस्वती शिशु मंदिर, बिजुपाड़ा 468 93.60

निकिता कुमारी उर्सलाइन कांवेंट गर्ल्स हाईस्कूल 468 93.60

राजकिशोर महतो बीएस हाईस्कूल, ठाकुरगांव 467 93.40

अंकिता टूटी प्रभाततारा, धुर्वा 467 93.40

हिमांश कुमार सरस्वती शिशु मंदिर बिजुपाड़ा 467 93.40

रजनी प्रिया सरस्तवी शिशु मंदिर बिजुपाड़ा 467 93.40

अंशू कुमार सेंट जॉन्स हाईस्कूल 467 93.40

शहला बशीर उर्सलाइन कांवेंट गर्ल्स हाईस्कूल 467 93.40

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें