टेंडर घोटाले में रिटायर ईसी और ईई ने किया सरेंडर
रांची में ग्रामीण विकास विभाग के टेंडर घोटाले में आरोपी सेवानिवृत्त अभियंता प्रमुख राजीव लोचन और सेवानिवृत्त एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अनिल कुमार ने पीएमएलए अदालत में सरेंडर किया। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है, जिसमें एक लाख रुपये का मुचलका और पासपोर्ट जमा करने की शर्त है। मामले में जांच जारी है।

रांची, विशेष संवाददाता। ग्रामीण विकास विभाग में हुए टेंडर घोटाला मामले में आरोपी सेवानिवृत्त अभियंता प्रमुख (ईसी) राजीव लोचन और सेवानिवृत्त एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (ईई) अनिल कुमार ने बुधवार को रांची स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में सरेंडर कर दिया। सरेंडर के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को जमानत दे दी। अदालत ने एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके, पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने की शर्त पर उनकी जमानत याचिका मंजूर की। मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में प्रमोद कुमार सहित 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है। इस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने सभी आरोपियों के विरुद्ध समन जारी कर दिया है।
मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


