रांची में प्रोटियन ई-गव चलाएगा आधार सेवा केंद्र, त्वरित सेवा मिलेगी
रांची में आधार सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रोटियन ई-गव टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को नया आधार सेवा केंद्र संचालित करने का कार्य सौंपा गया है। इस केंद्र में आधार नामांकन, बायोमेट्रिक अपडेट, प्रमाणीकरण और ई-केवाईसी सेवाएं उपलब्ध होंगी। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्र का दौरा कर इसकी महत्वता पर जोर दिया।

रांची, संवाददाता। रांची में आधार सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए बड़ी पहल हुई है। जनसंख्या स्तर की डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) के निर्माण में अग्रणी कंपनी प्रोटियन ई-गव टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा रांची में आधार सेवा केंद्र (एएसके) संचालित करने का काम सौंपा गया है। कांटाटोली में बने नए आधार सेवा केंद्र में आधार नामांकन, जनसांख्यिकीय और बायोमेट्रिक अपडेट, आधार प्रमाणीकरण और ई-केवाईसी सेवाएं मिलेंगी। शुक्रवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्र का दौरा किया। मौके पर सांसद महुआ माजी भी मौजूद थीं। कार्यक्रम में सेठ ने कहा कि आधार सेवाओं को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है।
इससे आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी और सेवा वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी बनेगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों के 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पर अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट जरूर कराएं। वहीं, माजी ने भी अभिभावकों और विद्यालयों से बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट पर जागरुकता बढ़ाने की अपील की।मौके पर यूआईडीएआई रांची के डीडीजी अखिलेश कुमार गुप्ता (आईटीएस) तथा प्रोटियन ई-गव के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। बताया गया कि हाल ही में यूआईडीएआई ने प्रोटियन ई-गव को देश के कई जिलों में आधार सेवा केंद्र स्थापित करने और संचालित करने की जिम्मेदारी दी है। इस पहल के तहत प्रोटियन ई-गव देश के 188 जिलों में आधार सेवा केंद्र स्थापित करेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


