ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरांची स्मार्ट सिटी भव्य भारत की नींव है: वेंकैया नायडू- देखें VIDEO

रांची स्मार्ट सिटी भव्य भारत की नींव है: वेंकैया नायडू- देखें VIDEO

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि रांची स्मार्ट सिटी भव्य भारत की नींव है। स्मार्ट सिटी स्मार्ट लीडर और लोगों की प्रतिबद्धता से ही बन सकता है। स्मार्ट सिटी एक लाइटहाउस है, जो देश को स्मार्ट...

रांची स्मार्ट सिटी भव्य भारत की नींव है: वेंकैया नायडू- देखें VIDEO
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 10 Sep 2017 02:25 AM
ऐप पर पढ़ें

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि रांची स्मार्ट सिटी भव्य भारत की नींव है। स्मार्ट सिटी स्मार्ट लीडर और लोगों की प्रतिबद्धता से ही बन सकता है। स्मार्ट सिटी एक लाइटहाउस है, जो देश को स्मार्ट बनने की प्रेरणा देगा। नायडू शनिवार को एचईसी परिसर में बनने वाले स्मार्ट सिटी के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर नायडू ने अर्बन सिविक टावर, कन्वेंशन सेंटर और झारखंड अर्बन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट का भी शिलान्यास किया।

नायडू ने कहा कि टेक्नोलॉजी बदल रही है। हमें भी पीछे नहीं रहना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताये रास्ते रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म को अपनाना होगा। कहा कि नागरिकों को भी अब सुविधाओं के लिए टैक्स देने के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके बिना बेहतर सुविधाओं का मिलना संभव नहीं है।

स्मार्ट सिटी जैसी सुविधाओं के लिए लोगों को पैसा देना होगा। नगरपालिका भी अपने स्तर से इसकी व्यवस्था करे। भूमि पूजन के बाद अपने संबोधन में नायडू ने कहा कि माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर देश की मुख्यधारा में वालस आयें। प्रजातंत्र में बुलेट के लिए कोई जगह नहीं है। बैलेट ही एकमात्र समाधान है। हिंसा करने वालों को कभी भी प्रोत्साहन नहीं देना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और विकास के लिए शांति आवश्यक है। कहा कि सभी लोग लोक कल्याण कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और अपने शहर और गावों को विकास की ओर ले जायें। उन्होंने कहा कि झारखंड प्राकृतिक सौंदर्य से सुशोभित है।

भारत की खनिज सम्पदा में से 40 प्रतिशत झारखंड राज्य में ही है। झारखंड की खनिज सम्पदा को जनकल्याण के लिए खास कर आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। स्मार्ट सिटी का मतलब सुंदर है, जहां नागरिकों को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध हो। बिजली, पेयजल, बेहतर शिक्षा, चिकित्सा और परिवहन सुविधा प्राप्त हो। स्मार्ट सिटी की सफलता के लिए पारदर्शिता और व्यवस्था में जवाबदेही आवश्यक है। देश का हर शहर स्मार्ट सिटी हो, इसके लिए प्रयास हो। कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए सरकार के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम जन की भूमिका अहम है। सभी आपस में मिलकर इसकी रूपरेखा तैयार करें।

भूमि पूजन के मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद थे। इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज का दिन रांची के लोगों के लिए अत्यन्त ही सुखद कहा जा सकता है। इसका कारण है कि रांची का चयन सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना स्मार्ट सिटी के लिए हुआ है। साथ ही इस दिशा में आगे बढ़ते हुए भूमि पूजन हो रहा है। यह और गौरव की बात है कि रांची स्मार्ट सिटी के भूमि पूजन कार्यक्रम में उप राश्ट्रपति शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें