Ranchi News: एचईसी की बस्तियों को नियमित कर सरकार मालिकाना हक दे: समिति

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: रांची के एचईसी परिसर में झुग्गी-झोपड़ी हटाने का विरोध जारी है। बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 28 सितंबर को मिलकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। समिति ने अतिक्रमण के खिलाफ जनसंपर्क अभियान चलाने की योजना बनाई है और बस्तियों के नियमितकरण की मांग की है।

Ranchi News: एचईसी की बस्तियों को नियमित कर सरकार मालिकाना हक दे: समिति

Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। एचईसी परिसर में बसी मलिन बस्तियों से झुग्गी-झोपड़ी को हटाने का विरोध जारी रहेगा। बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधि इस मामले में 28 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेंगे। समिति की रविवार को मिंटू पासवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में तय हुआ कि अतिक्रमण के नाम पर बस्तियों को उजाड़ने का विरोध करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। एचईसी परिसर की 32 बस्ती और गांव में संगठन की ओर से नारी सेना, बाल सेना का गठन किया जाएगा। कहा गया कि एचईसी प्रबंधन, केंद्र व राज्य सरकार के अलावा रांची नगर निगम बस्तियों को उजाड़ कर उद्योगपतियों को बसाने की तैयारी में है।

इसका खुलकर विरोध किया जाएगा। संगठन की ओर से झुग्गी-झोपड़ियों में वर्षों से रहने वाले अभावग्रस्त परिवार के लोगों के लिए दिल्ली की तर्ज पर बस्तियों के नियमितकरण व मालिकाना हक दिलाने की मांग सरकार व निगम प्रबंधन से की गई। बैठक में दिलीप कुमार, पार्षद परमेश्वर सिंह, हरे राम रजवार, उमेश तिवारी, अनमोल मुंडा, अनूप कुमार सिंह, बिरसा उरांव, सुखमणि देवी, ललन सिंह, गौतम साहू, राजू कुमार, वीर बहादुर, सुषमा देवी, रिंकी देवी, राजा निमाई, पवन, महावीर उरांव गनौरी साहू, प्रशांत कुमार, रंजीत कुमार, राजेश महतो, छोटू होरो, मंगल सिंह, शिव नायक, रॉबर्ट,भारत, हरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, रामाश्रय प्रसाद, खुशबू देवी ,बासमती देवी, फुलो देवी, नीलू देवी, सबीना देवी समेत अन्य शामिल हुए

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: एचईसी की बस्तियों को नियमित कर सरकार मालिकाना हक दे: समिति