रांची के निजी स्कूलों में 11वीं में नामांकन प्रक्रिया शुरू

Dec 12, 2025 08:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची के निजी स्कूलों में सत्र 2026-27 के लिए 11वीं में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछ स्कूल 10वीं के मीड टर्म अंक और कुछ लिखित परीक्षा के आधार पर नामांकन करेंगे। प्रोविजनल नामांकन दिया जाएगा, लेकिन बोर्ड रिजल्ट आने पर इसकी पुष्टि होगी। आवेदन स्कूलों की वेबसाइट पर और ऑफलाइन भी किए जा सकते हैं।

रांची के निजी स्कूलों में 11वीं में नामांकन प्रक्रिया शुरू

रांची, वरीय संवाददाता। रांची के निजी स्कूलों में सत्र 2026-27 के लिए 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कई स्कूलों ने आवेदन आमंत्रित कर दिए हैं। कुछ स्कूलों में 10वीं के मीड टर्म के अंक के आधार पर नामांकन लिया जाएगा तो कहीं, लिखित परीक्षा के आधार पर नामांकन होगा। शुरुआत में प्रोविजिनल नामांकन विद्यार्थियों को मिलेगा। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बोर्ड परीक्षा के अंतिम परिणाम आने तक चयनित विद्यार्थियों को अस्थायी रूप से प्रवेश दिया जाएगा। बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद ही नामांकन की पुष्टि की जाएगी। यदि अंतिम अंक विद्यालय द्वारा तय कटऑफ से कम आते हैं तो प्रोविजनल नामांकन रद्द भी किया जा सकता है।

विद्यार्थी और अभिभावक स्कूलों की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कुछ स्कूल ऑफलाइन आवेदन भी स्वीकार कर रहे हैं। विद्यार्थी और अभिभावकों को इस समय स्कूलों की वेबसाइट पर नजर रखने की जरूरत है, ताकि नामांकन में आवेदन करने में देरी न हो। इन स्कूलों में आवेदन शुरू डीपीएस रांची में प्रोविजनल एडमिशन के लिए 30 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। तीनों संकायों साइंस, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी डीपीएस की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए स्कूल में कार्यालय अवधि सुबह 9 बजे से दोपहर 2 तक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऑक्सफोर्ड स्कूल लिखित परीक्षा के आधार पर नामांकन लेगा। 18 जनवरी को लिखित परीक्षा होगी। 2200 रुपए आवेदन शुल्क है। कैंब्रियन स्कूल में आवेदन शुल्क 2000 रुपए रखा गया है। लेडी केसी राय स्कूल में 2000, डीएवी नंदराज में 1300 रुपए और गुरुनानक स्कूल में 1500 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है। अभि अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।