संत जेवियर इंटर कॉलेज ने छात्रों को किया सम्मानित

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची के संत जेवियर इंटर कॉलेज में शनिवार को इंटरमीडिएट विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विज्ञान संकाय में प्रज्ञा, बबलु पोद्दार और शुमाइला सबा को सम्मानित किया गया। कॉमर्स और कला संकाय के अन्य विद्यार्थियों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डीईओ विनय कुमार ने मेहनत और अनुशासन का महत्व बताया।

संत जेवियर इंटर कॉलेज ने छात्रों को किया सम्मानित

रांची, वरीय संवाददाता। संत जेवियर इंटर कॉलेज में शनिवार को इंटरमीडिएट विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विज्ञान संकाय में प्रज्ञा (95.2%), बबलु पोद्दार (95%), शुमाइला सबा (94.8%) को सम्मानित किया गया। ये तीनों छात्र राज्य टॉपरों की सूची में शामिल रहे। इनके अलावा कॉमर्स में कॉलेज टॉपर विराट कुमार सिन्हा (94%), प्राची कुमारी (94%), सुजल कुमार 93.8%), अंशु प्रिया (93.6), रिद्धि गोयनका (93.6%), कला संकाय में मेहुल साहू (94.2%), सुप्रिया मिश्रा (92.2%), शालिनी रंजन (92%), आर्यन कुमार 92%) सहित अन्य ससंकायों के विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि डीईओ विनय कुमार ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर रेक्टर फादर सुधीर मिंज, प्राचार्य फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, बर्सर फादर रवि हेमंत मिंज, फादर एफ्रेम बा तथा इंटरमीडिएट कॉलेज के प्राचार्य फादर अनिल तिर्की मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।