Ranchi News: प्रयास डांडिया नाइट 16 को, पोस्टर लांच
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: रांची में 'प्रयास डांडिया नाइट-2026' का आयोजन 16 अक्टूबर को शगुन बैंक्विट हॉल में होगा। यह कार्यक्रम नवरात्रि के उल्लास से भरा होगा, जिसमें युवाओं, डांडिया प्रेमियों और परिवारों की भीड़ शामिल होने की उम्मीद है।

Ranchi News: रांची। शहरवासियों के लिए नवरात्रि के उल्लास और डांडिया की मस्ती से भरी एक खास शाम लेकर आ रहा है ‘प्रयास डांडिया नाइट-2026’। आयोजन शुक्रवार, 16 अक्तूबर को शगुन बैंक्विट हॉल (चिरोंदी, मोराबादी-बोड़या रोड) में किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस खास शाम में शहर के युवाओं, डांडिया प्रेमियों और परिवारों के बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है।

