15 मार्च को रांची क्लब में लगेगी 103वीं बसंतकालीन गुलाब प्रदर्शनी

Mar 08, 2026 06:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची क्लब हॉल में 15 मार्च को 103वीं बसंतकालीन गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इस प्रदर्शनी में विभिन्न रंगों के गुलाबों के साथ शिल्प, पेंटिंग और फोटोग्राफी का प्रदर्शन होगा। सर्वश्रेष्ठ फूलों को पुरस्कार मिलेंगे और प्रवेश नि:शुल्क होगा। इसका उद्देश्य रांची में गुलाब उत्पादन को बढ़ावा देना है।

15 मार्च को रांची क्लब में लगेगी 103वीं बसंतकालीन गुलाब प्रदर्शनी

रांची, संवाददाता। द रोज सोसाइटी ऑफ रांची द्वारा 15 मार्च को रांची क्लब हॉल में 103वीं बसंतकालीन गुलाब प्रदर्शनी लगेगी। रांची क्लब लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी में विभिन्न रंगों और किस्मों के गुलाबों के साथ शिल्प, पेंटिंग, फोटोग्राफी और गुलाब सजावट का आकर्षक प्रदर्शन किया जाएगा। सोसाइटी के अध्यक्ष गणेश मुंजाल ने बताया कि प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ फूल को किंग ऑफ द शो तथा दूसरे सर्वश्रेष्ठ को क्वीन ऑफ द शो का पुरस्कार दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ फ्लोरीबंडा को प्रिंस ऑफ द शो और सर्वश्रेष्ठ मिनिएचर को प्रिंसेस ऑफ द शो से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता को व्यक्तिगत, संस्थागत, भारतीय गुलाब, नौसिखिए, गुलाब का असीमित प्रदर्शन, गुलाब सजावट और पेंटिंग-क्राफ्ट-कढ़ाई सहित सात श्रेणियों में बांटा गया है, जिनमें कुल 59 सेक्शन होंगे।

फूलों का चयन आकार, रंग, रूप, पत्तियों और तने के आधार पर किया जाएगा। फूलों के प्रदर्शन के लिए कंटेनर और बोतल सोसाइटी की ओर से नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। आम लोगों के लिए प्रदर्शनी में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। आयोजकों ने बताया इस कार्यक्रम का उद्देश्य रांची की अनुकूल जलवायु में गुलाब उत्पादन को बढ़ावा देना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।