ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीकैटरीना की एक झलक पाने के बेताब रहे रांचीवासी

कैटरीना की एक झलक पाने के बेताब रहे रांचीवासी

दिन: रविवार। स्थान: सुजाता चौक। समय: दोपहर के तीन बजे। मूसलाधार बारिश हो रही थी। इसके बावजूद यहां हजारों लोग जुटे थे। इनमें बच्चे, जवान, युवक, युवतियों से बुजुर्ग भी शामिल थे। इन पर मूसलाधार बारिश का...

1/ 4दिन: रविवार। स्थान: सुजाता चौक। समय: दोपहर के तीन बजे। मूसलाधार बारिश हो रही थी। इसके बावजूद यहां हजारों लोग जुटे थे। इनमें बच्चे, जवान, युवक, युवतियों से बुजुर्ग भी शामिल थे। इन पर मूसलाधार बारिश का...
दिन: रविवार। स्थान: सुजाता चौक। समय: दोपहर के तीन बजे। मूसलाधार बारिश हो रही थी। इसके बावजूद यहां हजारों लोग जुटे थे। इनमें बच्चे, जवान, युवक, युवतियों से बुजुर्ग भी शामिल थे। इन पर मूसलाधार बारिश का...
2/ 4दिन: रविवार। स्थान: सुजाता चौक। समय: दोपहर के तीन बजे। मूसलाधार बारिश हो रही थी। इसके बावजूद यहां हजारों लोग जुटे थे। इनमें बच्चे, जवान, युवक, युवतियों से बुजुर्ग भी शामिल थे। इन पर मूसलाधार बारिश का...
दिन: रविवार। स्थान: सुजाता चौक। समय: दोपहर के तीन बजे। मूसलाधार बारिश हो रही थी। इसके बावजूद यहां हजारों लोग जुटे थे। इनमें बच्चे, जवान, युवक, युवतियों से बुजुर्ग भी शामिल थे। इन पर मूसलाधार बारिश का...
3/ 4दिन: रविवार। स्थान: सुजाता चौक। समय: दोपहर के तीन बजे। मूसलाधार बारिश हो रही थी। इसके बावजूद यहां हजारों लोग जुटे थे। इनमें बच्चे, जवान, युवक, युवतियों से बुजुर्ग भी शामिल थे। इन पर मूसलाधार बारिश का...
दिन: रविवार। स्थान: सुजाता चौक। समय: दोपहर के तीन बजे। मूसलाधार बारिश हो रही थी। इसके बावजूद यहां हजारों लोग जुटे थे। इनमें बच्चे, जवान, युवक, युवतियों से बुजुर्ग भी शामिल थे। इन पर मूसलाधार बारिश का...
4/ 4दिन: रविवार। स्थान: सुजाता चौक। समय: दोपहर के तीन बजे। मूसलाधार बारिश हो रही थी। इसके बावजूद यहां हजारों लोग जुटे थे। इनमें बच्चे, जवान, युवक, युवतियों से बुजुर्ग भी शामिल थे। इन पर मूसलाधार बारिश का...
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 12 Aug 2018 10:09 PM
ऐप पर पढ़ें

दिन: रविवार। स्थान: सुजाता चौक। समय: दोपहर के तीन बजे। मूसलाधार बारिश हो रही थी। इसके बावजूद यहां हजारों लोग जुटे थे। इनमें बच्चे, जवान, युवक, युवतियों से बुजुर्ग भी शामिल थे। इन पर मूसलाधार बारिश का कोई असर नहीं पड़ रहा था। न लोगों के धक्कों की और न ही पुलिस और बाउंसर्स के फटकार की परवाह थी। बस इंतजार था तो चिकनी चमेली (कटरीना कैफ) के दीदार का। वह रांची में कल्याण ज्वेलर्स के उद्घाटन के लिए पहुंची थीं।

इंतजार खत्म और सुकून का अहसास। तीन बजकर पांच मिनट पर तीन सफेद लग्जरी कार भीड़ को चीरती हुई पहुंचती है। इतने भर से लोग बेकाबू हो गए। जिन्होंने कैट को देखा उनकी बोली बंद हो गई और जिनकी निगाहें उन तक नहीं पहुंचीं, वे और दीदार को बेचैन हो उठे। चंद मिनटों के बाद सफेद ऑडी से सफेद गाउन में कैटरीना कैफ के बाहर निकलते ही धमाल मच गया। उन्हें देखने की जितनी उत्सकुता इधर थी, उतनी रांची वालों से मिलने के लिए भी कैट भी बेताब थीं। हाथ हिलाते और प्यारी मुस्कान बिखेरते हुए वह मंच की तरफ बढ़ीं। उनके इस अंदाज पर लोग और फिदा हो गए। सेल्फी और फोटो लेने की होड़ मच गई। कैटरीना ने भी किसी को निराश नहीं किया। मंच पर पहुंचते ही माइक ली और कहा- नमस्ते, कैसे हैं आप...? आप लोगों का बहुत- बहुत शुक्रिया... इतनी बारिश में भी आप यहां आएं... यहां आने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।

कैट का क्रेज

बॉलीबुड की बार्बी गर्ल की एक झलक को रांची बेताब थी। दोपहर 12 बजे के बाद से ही यहां युवा जुटने लगे थे। जिन्हें कंपाउंड में एंट्री मिल गई वह खुद को खुशनसीब समझ रहे थे और जिन्हें नहीं मिली उन्होंने भी अपनी जगह बना ली। वे नीम के पेड़ पर चढ़ गए तो कई खंभे, घरों की छतों और चहारदीवारी पर चढ़कर कैट का इंतजार करने लगे। अनाउंसर की ओर से लगातार अनाउंसमेंट के बाद भी लोग उतरने को तैयार नहीं थे। वे बस कैटरीना... कैटरीना की रट लगा रहे थे।

सेल्फी लीं, फ्लाइंग किस दीं

भीड़ देख कैटरीना भी खुद को नहीं रोक पायीं। पहले तो उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। जिधर से आवाज आयी उधर जाकर पोज देतीं। उत्साह में उन्होंने लोगों को फ्लाइंग किस भी दी। जब इतने से भी उनका मन नहीं भरा तब उन्होंने खुद सेल्फी स्टिक लगा मोबाइल पकड़ा और घूम-घूम कर हर तरफ की भीड़ के साथ सेल्फी लेने लगीं। अब भला युवाओं की ड्रीम गर्ल खुद उनके साथ सेल्फी लें तो वह कैसे शांत रहते। सभी के मोबाइल सेल्फी और कैमरे के मोड में आ गए।

पुलिस और बाउंसरों के छूटे पसीने

कैटरीना के बाहर निकलते वक्त वहां तैनात दो दर्जन से अधिक बाउंसरों और पुलिस जवानों के पसीने छूट गए। रास्ते पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लगभग दो-तीन मिनट तक गाड़ी को रोकना पड़ा तब वे गाड़ी निकलने के लिए रास्ता बना पाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें