ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीडिजिटल पेमेंट में देश के प्रमुख शहरों में रांची 31वें स्थान पर  

डिजिटल पेमेंट में देश के प्रमुख शहरों में रांची 31वें स्थान पर  

रांची स्मार्ट होने का कोई मौका नहीं चूक रही। इस बार स्मार्ट रांचीवासियों ने डिजिटल पेमेंट में देश के बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया है। स्मार्ट सिटी डिजिटल पेमेंट अवार्ड-2018 के पहले चरण के चुनिंदा शहरों...

डिजिटल पेमेंट में देश के प्रमुख शहरों में रांची 31वें स्थान पर  
रांची | अमितेश कुमारSun, 21 Oct 2018 11:57 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची स्मार्ट होने का कोई मौका नहीं चूक रही। इस बार स्मार्ट रांचीवासियों ने डिजिटल पेमेंट में देश के बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया है। स्मार्ट सिटी डिजिटल पेमेंट अवार्ड-2018 के पहले चरण के चुनिंदा शहरों में रांची को 31वां स्थान मिला है। 
झारखंड से सिर्फ राजधानी रांची को ही देश के प्रमुख 72 शहरों में जगह मिली है। मध्य प्रदेश के तीन शहर- उज्जैन, ग्वालियर और इंदौर इस लिस्ट में अव्वल हैं और उन्होंने मेट्रो को मात देकर छोटे शहरों के बदलते स्वरूप का उदाहरण पेश किया है। 72 शहरों का चयन दूसरे दौर के लिए हुआ है। अब दूसरे चरण के लिए स्पद्र्धा होगी। इसके बाद नवंबर में अवार्ड की घोषणा होने की उम्मीद है।
क्या किया शहरवासियों ने
’    पेट्रोल, शॉपिंग और अन्य बिलों का भुगतान
’    भीम, गूगल पे, पेटीएम का इस्तेमाल डिजिटल पेमेंट के लिए किया
’    कंपनियों द्वारा ग्राहकों को दिए कैशबैक और विभिन्न ऑफरों का शहरवासियों ने उठाया फायदा
’    कई सरकारी विभागों की ओर से ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा मिलने का लोगों ने फायदा लिया
’    पिछले कुछ महीनों में हजारों लोगों ने पेमेंट एप डाउनलोड किया
क्या है स्मार्ट सिटी डिजिटल भुगतान पुरस्कार-2018
केंद्र सरकार ने शहरों में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए यह अवॉर्ड जुलाई में लॉन्च किया। 
पुरस्कार देने का उद्देश्य
पुरस्कार का उद्देश्य डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और अपने-अपने शहरों में अभिनव डिजिटल भुगतान सुनिश्चित करने के लिए स्मार्ट सिटी का मार्गदर्शन करना एवं प्रेरित करना, मान्यता देना और उन्हें पुरस्कृत करना। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें