
संवैधानिक अधिकारों को लागू नहीं करने पर निकाली रैली
रांची में सीएनटी एक्ट की 117वीं वर्षगांठ पर झारखंड उलगुलान संघ और आदिवासी बचाओ मोर्चा द्वारा रैली का आयोजन किया गया। रैली बापू वाटिका से शुरू होकर राजभवन तक गई, जहां धरना-प्रदर्शन किया गया। आदिवासी जमीन की लूट और कानूनी विशेषाधिकारों के कार्यान्वयन की मांग की गई।
रांची, वरीय संवाददाता। सीएनटी एक्ट की 117वीं वर्षगांठ पर रैली निकाली गई। आयोजन झारखंड उलगुलान संघ और आदिवासी बचाओ मोर्चा ने संयुक्त रूप से किया। रैली मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से शुरू होकर राजभवन तक गई, जहां पहुंचकर रैली धरना-प्रदर्शन में तब्दील हो गई। यह रैली सह प्रदर्शन संवैधानिक प्रावधानों, कानूनी विशेषाधिकारों व न्यायिक आदेशों की ठोस क्रियान्वयन, आदिवासी जमीन की लूट, पेसा कानून को लागू नहीं किए जाने के विरोध में किया गया था। इस दौरान राज्यपाल नाम से ज्ञापन भी सौंपा गया। सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि आदिवासी हित के संवैधानिक प्रावधानों में शासकीय उदासनीता बरती जा रही है।

राजकीय नीति नियम निर्धारण में आदिवासियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इसलिए, संविधान प्रदत्त विशेषाधिकारों व न्यायिक निर्णयों व नीति निर्धारण का सख्ती से अनुपाल किया जाए। मौके पर बेनेदिक्त नौरंगी, जुरसेन गुड़िया, सुबोध पूर्ति, सनिका भेंगरा, फूलचंद टूटी, फुलेंस तोपनो, सुदर्शन भेंगरा सहित कई लोग काफी संख्या में मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




