Ranchi Rajd to Honor Elected MLAs in 2024 Assembly Elections नवनिर्वाचित विधायकों को राजद रांची महानगर करेगा सम्मानित , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Rajd to Honor Elected MLAs in 2024 Assembly Elections

नवनिर्वाचित विधायकों को राजद रांची महानगर करेगा सम्मानित

रांची महानगर राजद 2024 विधानसभा चुनाव में जीते चार विधायकों को 12 जनवरी को सम्मानित करेगा। समारोह कोकर के ब्लेसिंग बैंक्वेट हॉल में होगा। इसमें श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, प्रदेश राजद...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 29 Dec 2024 07:53 PM
share Share
Follow Us on
नवनिर्वाचित विधायकों को राजद रांची महानगर करेगा सम्मानित

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। विधानसभा चुनाव 2024 में राजद के जीते हुए चार विधायकों को रांची महानगर राजद सम्मानित करेगा। रांची महानगर द्वारा नए साल में 12 जनवरी को कोकर के ब्लेसिंग बैंक्वेट हॉल में एक स्वागत और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी पूर्व महानगर अध्यक्ष अर्जुन यादव ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि समारोह में जिन नवनिर्वाचित विधायकों को सम्मानित किया जाएगा, उनमें श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, प्रदेश राजद अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव, सुरेश पासवान और नरेश प्रसाद सिंह शामिल हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।