Ranchi News: मां दुर्गा के आगमन पर इंद्रदेव ने किया स्वागत
Ranchi News: शुक्रवार को रांची और आसपास के जिलों में माता के बेलबोधन से पहले झमाझम बारिश हुई। रांची में दोपहर साढ़े तीन से शाम पांच बजे तक करीब 42 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे कई दुर्गा पूजा पंडालों के सामने जलजमाव हो गया और श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। मौसम विभाग ने महासप्तमी पर भी बादल और छिटपुट बारिश की संभावना जताई है।

Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में शुक्रवार को दोपहर बाद माता के बेलबोधन (आगमन) से ठीक पहले आसमान से इंद्रदेव की कृपा बरसी। आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम के करवट लेते ही आकाश में छाए हल्के बादल गहरे हो गए। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बदरा इतने बरसे कि शहर में जगह-जगह जलजमाव हो गया। बारिश का दुर्गा पूजा पंडालों पर असर देखने को मिला। कई पंडालों के सामने पानी जमा हो गया। ऐसे में मां के दर्शन को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत राज्य के कुछ इलाकों में महासप्तमी के दिन भी बादल छाए रहेंगे। इस बीच कहीं-कहीं गरज वाले बादल बनेंगे और छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। मौसम में आए इस बदलाव के चलते राजधानी में दोपहर साढ़े तीन से शाम 5 बजे तक बारिश हुई। इस दौरान रांची में करीब 42 मिलीमीटर बदरा बरसे।
रांची में बारिश से पूजा पंडालों में जलजमाव
हल्के निम्न दबाव क्षेत्र ने बदला मौसम
मौसम में बदलाव की वजह
रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि देश के दक्षिणी भाग तमिलनाडु से लेकर बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी-उत्तरी भाग तक एक ट्रफ (हल्का निम्न दबाव क्षेत्र) बन जाने से आ रही नमी के कारण झारखंड के मौसम में बदलाव आया है।
राज्य में बारिश और मौसम का पूर्वानुमान
राजधानी में सबसे ज्यादा बरसे बदरा
राजधानी में सबसे अधिक 42 मिमी बारिश दर्ज की गयी। वहीं देवघर में सात मिमी, लोहरदगा, सिमडेगा और पूर्वी सिंहभूम में हल्की बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार राज्य में अगले चार दिन के दौरान सुबह में कुहासे के बाद हल्के बादल छा सकते हैं। रांची में अक्तूबर में यह पहली बारिश है। हालांकि राज्य में अगले पांच दिन तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

