रांची स्टेशन फुटओवर ब्रिज के नीचे नशेड़ियों का कब्जा
रांची रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के नीचे नशेड़ियों का कब्जा हो गया है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। आरपीएफ उन्हें हटाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वे फिर से लौट आते हैं। इस स्थिति के कारण स्टेशन परिसर असुरक्षित हो गया है, विशेषकर बच्चों के लिए।

रांची, वरीय संवाददाता। रांची रेलवे स्टेशन सामान्य टिकट काउंटर के समीप फुटओवर ब्रिज के नीचे नशेड़ियों का कब्जा हो गया। यहां दर्जनों नशेड़ियों ने अपने सामानों को ब्रिज के पिल्लर के पास क्रमवार रखकर उसे आश्रयगृह बना लिया है। दिनभर नशेड़ियों का अड्डा रहता है। बीच-बीच में रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा उन्हें हटाया भी जाता है, लेकिन वे अभियान के दौरान अपने सामानों को ब्रिज के नीचे रखकर अगल-बगल चले जाते हैं। आरपीएफ टीम जैसे ही वहां से चली जाती है। वे दोबारा वहां आ जाते हैं। ऐसी ही स्थिति शुक्रवार को रही। नशेड़ियों की पूरी फौज वहां मौजूद थी।
जब आरपीएफ ने उन्हें हटाया तो अपने सामानों को वहां छोड़कर चले गए और बाद में एक-एक करके फिर से वहां जमा हो गए। नशेड़ियों का वहां जमावाड़ा होने से स्टेशन परिसर असुरक्षित हो गया है। विशेषकर यात्रियों की सामानों, छोटे बच्चे के लिए असुरक्षित हो गया है। पूर्व में जगन्नाथपुर में बच्चों की चोरी की घटना के बाद वहां कड़ाई बरतकर स्टेशनों में आश्रय स्थल बनाने वाले कबाड़ी चुनने वाले, नशेड़ियों व भीख मांगने वाले, बांजरा प्रवृति के लोगों को वहां से हटाया गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


