'ट्रेनों को रद्द करने की बजाय वैकल्पिक मार्ग से परिचालन हो'
रांची रेल मंडल के डीआरयूसीसी सदस्य बिनोद कुमार अग्रवाल ने कहा कि ट्रेनों को रद्द करने की बजाय वैकल्पिक मार्ग से चलाना चाहिए। इससे यात्रियों को परेशानी कम होगी। विकास कार्यों के कारण ट्रेनों की समय पर...

रांची, संवाददाता। ट्रेनों को रद्द करने की बजाय उनका परिचालन वैकल्पिक मार्ग से सामान्य रखा जाना चाहिए। इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। अमूमन यह देखा जा रहा है कि किसी भी अन्य रेल मंडल में विकास कार्य के कारण रांची रेल मंडल से परिचालित होने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया जाता है। इसकी जानकारी यात्रियों को समय से नहीं दी जाती है। ऐसी स्थिति में अल्प अवधि में सफर को रद्द करना या वैकल्पिक व्यवस्था करना किसी के लिए संभव नहीं होता। ये बातें रांची रेल मंडल के डीआरयूसीसी सदस्य बिनोद कुमार अग्रवाल ने बुधवार को पत्राचार के जरिए डीआरएम को कही। उन्होंने कहा कि रांची रेल मंडल को ट्रेनों को रद्द करने की बजाय उनका परिचालन सामान्य तरीके से वैकल्पिक मार्ग से करना चाहिए। जिससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी कम हो।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।