
जनता दरबार में सैकड़ों मामलों का त्वरित निष्पादन
रांची जिला के सभी अंचलों में जनता दरबार में सैकड़ों आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। भूमि सुधार, पेंशन, जाति और अन्य प्रमाण पत्रों का निर्गमन हुआ। सिल्ली अंचल में दुर्घटना से मृतकों के आश्रितों को मुआवजा दिया गया। प्रशासन ने बताया कि इटकी, सिल्ली, अरगोड़ा, नगड़ी और चान्हो में कई आवेदन निपटाए गए।
रांची, संवाददाता। रांची जिला के सभी अंचल में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा और विभिन्न प्रमाण पत्रों से जुड़े सैकड़ों आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। सोनाहातू, मांडर, सिल्ली, अनगड़ा और बेड़ो अंचलों में भूमि सुधार, पेंशन स्वीकृति, जाति, आय, आवासीय और पारिवारिक प्रमाण-पत्र निर्गत किए गए। सिल्ली अंचल में दुर्घटना और डूबने से हुई मृत्यु के मामलों में पीड़ित आश्रितों को मुआवजा राशि प्रदान की गई। वहीं, बेड़ो में छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र जारी किए गए। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, इटकी में 58, सिल्ली में 57, अरगोड़ा में 70, नगड़ी में 93 और चान्हो में 118 आवेदनों का निष्पादन किया गया।

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम है, जिससे लोगों को समय पर सरकारी सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




