उत्पाद सिपाही परीक्षा में औसत स्तर के रहे प्रश्न
रांची में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार को आयोजित की गई, जिसमें हजारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा तीन शिफ्ट में हुई, जिसमें जनरल अवेयरनेस, क्षेत्रीय भाषा और भाषा पेपर शामिल थे। अभ्यर्थियों ने सवालों को औसत स्तर का बताया, लेकिन कुछ छात्रों ने कठिनाई की भी शिकायत की। कई अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।

रांची, वरीय संवाददाता। उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार को रांची के विभिन्न केंद्रों में हुई। इसमें राज्यभर से हजारों अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा तीन शिफ्ट में हुई। पहले शिफ्ट में जनरल अवेयरनेस की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई। दूसरे शिफ्ट में क्षेत्रीय भाषा की परीक्षा हुई। तीसरा पेपर भाषा का था। जनरल अवेयरनेस में 120 प्रश्न पूछे गए। क्षेत्रीय भाषा में 100 प्रश्न पूछे गए। वहीं, भाषा पेपर से 120 सवाल पूछे गए। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने परीक्षा को औसत स्तर का बताया। अभ्यर्थियों का कहना था कि दसवीं स्तर के सवाल ज्यादा थे। छात्रों ने बताया कि तीनों पेपर के सवाल औसत स्तर के थे।
कुछ सवाल सामान्य स्तर के थे, तो कुछ सवाल कठिन भी लगे। गोस्न्नर कॉलेज परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थी रोहित और शुभम ने बताया कि जेनरल अवेयरनेस में दसवीं स्तर के सवाल थे। क्षेत्रीय भाषा और भाषा पेपर भी सामान्य स्तर का था।सुबह 6 बजे से केंद्र पहुंचने लगे थे छात्रपरीक्षा के लिए सुबह 6 बजे से ही अभ्यर्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए अभ्यर्थी रात में स्टेशन और बस अड्डों पर ठहरे थे। पलामू से आए एक अभ्यर्थी ने बताया कि वे 4 बजे सुबह स्टेशन पहुंच गए थे। सुबह 6 बजे केंद्र आ गए थे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई।कई अभ्यर्थियों की परीक्षा भी छूटीपरीक्षा केंद्र में कई ऐसे अभ्यर्थी भी दिखे, जिनके चेहरे निराश और उदास थे। कारण था परीक्षा से वंचित हो जाना। संत अलोइस स्कूल परीक्षा केंद्र के बाहर पलामू से आए तीन अभ्यर्थी ऐसे थे, जिन्हें केंद्र में पहुंचने में थोड़ी देर हो गई। केंद्र में उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया गया। अभ्यर्थियों ने कहा कि काफी मिन्नतें की, लेकिन केंद्र में प्रवेश नहीं मिला। उनका कहना था कि बाद में दूसरे व तीसरे शिफ्ट की परीक्षा देंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


