भव्यता के साथ निकलेगी महारामनवमी शोभायात्रा, अखाड़ों के साथ बनेगा समन्वय

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में श्री सनातन महापंचायत की महारामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों के लिए बैठक हुई। सभी अखाड़ों और रामभक्तों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्णय लिया गया। डॉ. आशा लकड़ा और विधायक सीपी सिंह ने शोभायात्रा को पारंपरिक भव्यता के साथ निकालने का आश्वासन दिया।

भव्यता के साथ निकलेगी महारामनवमी शोभायात्रा, अखाड़ों के साथ बनेगा समन्वय

रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री सनातन महापंचायत की महारामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को करमटोली चौक स्थित प्रेस क्लब सभागार में बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि शहर के सभी अखाड़ों, आयोजन समितियों और रामभक्तों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर इस वर्ष की शोभायात्रा को भव्य बनाया जाएगा। संगठन की मुख्य संरक्षक डॉ. आशा लकड़ा और विधायक सीपी सिंह ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की यह शोभायात्रा पूर्ण सद्भाव और पारंपरिक भव्यता के साथ निकाली जाएगी। उन्होंने सनातनी समाज से आह्वान किया कि रामनवमी के अवसर पर पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ तपोवन मंदिर पहुंचकर पूजनोत्सव में शामिल हों।

मुख्य संयोजक ललित नारायण ओझा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों ने महाष्टमी की झांकी और नवमी की शोभायात्रा के दौरान आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों पर चर्चा की। संगठन की ओर से आश्वासन दिया गया कि उनकी टीम प्रत्येक अखाड़े का दौरा करेगी और समय रहते सभी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार जायसवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष युवराज पासवान ने प्रस्तुत किया।बैठक में मुख्य रूप से संजय मिनोचा, वीरेंद्र प्रसाद, दीपक ओझा, शंकर दूबे, संजीत कुमार सिंह, शैलेश्वर दयाल सिंह, बिंदुल वर्मा, अशोक पुरोहित, गोपाल पारिक, सत्यजीत सिंह, मुकेश कुमार सिंह, अमिताभ, धीरज, प्रकाश चंद्र सिंह और राकेश सिंह सहित सदस्य व रामभक्त उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।