रांची पुलिस ओवरऑल चैंपियन, खूंटी दूसरे स्थान पर

रांची पुलिस ओवरऑल चैंपियन, खूंटी दूसरे स्थान पर

संक्षेप:

दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रांची पुलिस लाइन में हुआ। रांची पुलिस ने 60 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। खूंटी और सिमडेगा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया था, जिसमें रांची की टीम ने कई खेलों में चैंपियनशिप जीती।

Nov 10, 2025 04:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची, प्रमुख संवाददाता। दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को रांची पुलिस लाइन में समापन हो गया। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में रांची पुलिस की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता है। रांची पुलिस 60 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। खूंटी और सिमडेगा दोनों 15-15 अंकों के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। गुमला चौथे और लोहरदगा जिला पांचवें स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी और गुमला जिले की पुलिस टीमों ने भाग लिया था। लगभग एक दर्जन से अधिक खेल प्रतियोगिताएं, जिनमें वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, कबड्डी, कराटे और दौड़ शामिल थे, आयोजित की गईं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हॉकी, बास्केटबॉल, कबड्डी, हैंडबॉल और वॉलीबॉल में रांची की टीम चैंपियन बनी। फुटबॉल में सिमडेगा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। शारीरिक और मानसिक क्षमता को बढ़ावा प्रतियोगिता के समापन के मौके पर रांची रेंज के आईजी मनोज कौशिक ने कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक और मानसिक क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि पुलिसकर्मियों के तनाव को कम करने में भी सहायक होता है। आईजी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए तनाव एक बड़ी चुनौती है, जिससे पार पाने के लिए फिट रहना जरूरी है, और यह केवल खेल के माध्यम से ही संभव हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस नेशनल गेम में खेलने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें भविष्य में बेहतर अवसर मिलेंगे। समापन समारोह में एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।