कई थाना के प्रभारी इधर से उधर किए गए

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में गुरुवार को कई थाना प्रभारियों का स्थानांतरण हुआ। डेली मार्केट के थाना प्रभारी नितिन सिंह को जगन्नाथपुर का थानेदार बनाया गया। अन्य थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं, जैसे दिग्विजय सिंह, रामकुमार वर्मा, जयदीप टोप्पो और शशिभूषण चौधरी।

कई थाना के प्रभारी इधर से उधर किए गए

रांची। राजधानी के कई थाना प्रभारियों का गुरुवार को स्थानांतरण-पदस्थापन हुआ है। रांची पुलिस जिलादेश के मुताबिक, डेली मार्केट के थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर नितिन सिंह को जगन्नाथपुर का थानेदार बनाया गया है। जगन्नाथपुर के प्रभारी दिग्विजय सिंह को डेली मार्केट का, बुंडू के थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा को खलारी थाना, खलारी के प्रभारी जयदीप टोप्पो को बुंडू, पुलिस केंद्र से मनोज कुमार एक को ओरमांझी का थानेदार बनाया गया है। ओरमांझी के थानेदार शशिभूषण चौधरी को जगन्नाथपुर यातायात थाना का प्रभारी बनाया गया है। जगन्नाथपुर यातायात थाना के प्रभारी इम्तियाज अहसन को पुलिस केंद्र भेजा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।