Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Police to Crack Down on Public Drinking Stricter Actions and Court Proceedings
एक बार में नहीं समझे तो अदालत करेगी फैसला

एक बार में नहीं समझे तो अदालत करेगी फैसला

संक्षेप:

रांची में पुलिस अब सार्वजनिक स्थानों पर नशापान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। पहली बार पकड़े जाने पर समझाया जाएगा, लेकिन दूसरी बार मामला अदालत में जाएगा। पुलिस अड्डेबाजी वाले स्थानों की पहचान कर नियमित छापेमारी करेगी। स्थानीय लोगों की परेशानियों को देखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Nov 22, 2025 01:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

राजू प्रसाद रांची। राजधानी में सार्वजनिक स्थान पर नशापान करने वालों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई करेगी। पकड़े जाने पर ऐसे लोगों को पहली बार समझाया जाएगा, लेकिन दूसरी पकड़े जाने पर नशापाल करने वालों का फैसला अदालत में होगा। कोर्ट में मामला जाने के बाद न्यायालय उस पर निर्णय लेगा। हालांकि अदालत में ले जाने से पहले पुलिस संबंधित व्यक्ति को थाना ले जाएगी। सभी प्रक्रियाओं को पूरा करके मामला अदालत में भेज दिया जाएगा। हालांकि यह प्रावधान पहले से लागू है। लेकिन इसमें और तेजी लाने के साथ पुलिस अब सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी। अड्डेबाजी वाले स्थान होंगे चिह्नित शहरी इलाके में दिन-रात जिन स्थानों पर अड्डेबाजी होती है, उन्हें चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह अभियान एक-एक दिन के अंतराल पर नियमित चलेगा। छापेमारी करके अड्डेबाजी करने वालों पर टीम कार्रवाई करेगी। रांची पुलिस की ओर से इस क्रम में बिना वजह एवं उद्देश्य के एक स्थान पर नशापान, अपराधिक षड्यंत्र रचने व अवांछित हरकत एवं बाद में रैश ड्राइविंग पर अंकुश लगाने को लेकर लोगों के जमावड़ा को समाप्त करना है। समूह में पाए जाने पर होगी पूछताछ शहर के अंदर स्थानीय थाना स्तर पर ऐसे सभी स्थान को चिन्हित करने का काम चल रहा है। जहां गश्ती के क्रम में संबंधित थाना की पुलिस अचानक पहुंचेगी और वहां समूह में मौजूद ऐसे लोगों व युवकों के समूह से जरूरी पूछताछ करेगी। जरूरत होने पर चिन्हित स्थान से धराए लोगों को थाना लाया जाएगा और उन्हें अभिभावकों को बुलाकार सौंपा जाएगा। सड़कों पर वाहन लगाकर शराब का होता है सेवन शहर में बहुत से इलाकों में स्थिति ये है कि शाम ढलते ही शराब पीने वाले ग्रुप में सार्वजनिक स्थानों पर इसका सेवन करते हैं। इससे महिलाओं, बच्चों, लड़कियों को परेशानी होती है। छानबीन में पता चला है कि शराब की दुकानों एवं प्रमुख चौक-चौराहे के आसपास सड़क किनारे, फुटपाथ पर शराब पीने वालों का जमावड़ा लग जाता है और शोर-शराबे के बीच ध्रूमपान के साथ शराब पीने का दौर चलता रहता है। यह सिलसिला देर रात 11 बजे तक भी चलता है। शहर के पॉश इलाकों की सड़कों पर भी वाहन लगाकर लोग शराब का सेवन करते हैं। स्थानीय लोग भी रहते हैं परेशान शहर के जिस इलाके में समूह में युवक व अन्य अड्डाबाजी करते हैं, इसको लेकर आसपास में रहने वाले परेशान रहते हैं। किसी जरूरी काम से उस स्थान से होकर गुजरने में स्थानीय लोग भय खाते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई बार खाने-पीने के बाद अड्डाबाजी करने वाले लोग नशे की हालत में आपस में मारपीट व आवेश में राहगीरों के साथ भी दुर्व्यवहार करते हैं। अड्डाबाजी स्थल से किसी तरह बाहर निकलने के बाद ऐसे लोग सड़कों पर तेज रफ्तार में दो और चार पहिया वाहन चलाते हैं। जिस कारण दुर्घटनाएं होती हैं और इसके शिकार राहगीर व आमजन भी होते हैं।