रांची पुलिस ने लूप बार में मारा छापा, मचा हड़कंप

Feb 09, 2026 09:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची। प्रमुख संवाददाता लालपुर थाना क्षेत्र स्थित लूप बार में शनिवार की देर

रांची पुलिस ने लूप बार में मारा छापा, मचा हड़कंप

रांची। प्रमुख संवाददाता लालपुर थाना क्षेत्र स्थित लूप बार में शनिवार की देर रात रांची पुलिस ने अचानक छापेमारी की। इस दौरान बार और उसके आसपास में हड़कंप मचा गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, कि इस बार में शहर के कुछ कुख्यात अपराधी जमा हुए हैं। किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी देख बार के अंदर मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बार के अंदर मौजूद हर एक व्यक्ति की सघन तलाशी ली गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संदिग्धों की पहचान के लिए उनके पहचान पत्र जांचने के साथ-साथ पुलिस के डेटाबेस से उनके रिकॉर्ड्स का मिलान किया गया। लालपुर, सदर, कोतवाली और लोअर बाजार समेत कई थानों की टीमें मौके पर तैनात रहीं। बार के चप्पे-चप्पे, वीआईपी केबिन और पार्किंग एरिया की बारीकी से तलाशी ली गई ताकि कोई हथियार या प्रतिबंधित सामग्री बरामद की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।यदि बार में किसी भी अपराधी की मौजूदगी की पुष्टि होती है, तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।