Ranchi Police on High Alert for Durga Puja Identifying Troublemakers 500 उपद्रवियों की बन रही सूची, भेजे जाएंगे जेल, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Police on High Alert for Durga Puja Identifying Troublemakers

500 उपद्रवियों की बन रही सूची, भेजे जाएंगे जेल

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी सतर्कता बरती है। एसएसपी ने थानेदारों को निर्देश दिया है कि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाए और जिन पर आपराधिक मामले हैं,...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 16 Sep 2025 10:48 PM
share Share
Follow Us on
500 उपद्रवियों की बन रही सूची, भेजे जाएंगे जेल

रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस सभी दागी और उपद्रवियों की सूची तैयार कर रही है, जिन पर पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज हैं। रांची के एसएसपी ने सभी थानेदारों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि उनके क्षेत्र में जितने भी असामाजिक तत्व सक्रिय हैं, उन पर कड़ी नजर रखी जाए। जिन लोगों पर पहले से आपराधिक केस दर्ज हैं और जिनकी भूमिका किसी भी प्रकार की गड़बड़ी में रही है, उन्हें चिन्हित कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाए। शहर के सभी थानों को उनके क्षेत्र में रहने वाले शरारती तत्वों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस द्वारा पहले से मौजूद आपराधिक रिकार्ड्स को खंगाला जा रहा है और सीसीटीवी, सोशल मीडिया, और स्थानीय मुखबिरों के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है पुलिस द्वारा करीब 500 से अधिक ऐसे व्यक्तियों की सूची तैयार की जा रही है जो बीते वर्षों में धार्मिक कार्यक्रमों या अन्य आयोजनों के दौरान किसी न किसी रूप से उपद्रव फैलाने में संलिप्त पाए गए थे। पुलिस इन्हें चिन्हित कर गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।