अड्डाबाजी करते 12 लोग पकड़े गए
रांची पुलिस ने अड्डेबाजों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। मंगलवार को सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में कई जगहों पर अभियान चलाया गया, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि दोबारा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम शहर में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है।

रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस अड्डेबाजों पर लगाम कसना शुरू कर दी है। मंगलवार को सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में डीआईजी ग्राउंड, हरमू मैदान, ओटीसी ग्राउंड, कांके डैम साइड, चूना भट्टा समेत अन्य जगहों पर अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। एक दर्जन से अधिक लोगों को अड्डाबाजी करते हुए पकड़ा गया। उन सभी को डांट-फटकार लगायी। हिदायत दी गई कि अगर दोबारा अड्डाबाजी करते हुए पकड़े गए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिटी एसपी ने बताया कि अड्डाबाजी की वजह से ही शहर में आपराधिक घटनाएं होती हैं। इस पर अंकुश लगाना जरूरी है।
इसी उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि वे लगातार अड्डाबाजी के खिलाफ अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


