विद्यानगर में अभियुक्त के आवास पर इश्तेहार चस्पा

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर में रवि जायसवाल के घर पर रविवार को इश्तेहार चस्पा किया गया। वह पश्चिमी सिंहभूम में नशीले पदार्थ की तस्करी के मामले में आरोपी है। पुलिस ने वारंट तामिला के दौरान ढोल बजाकर यह कार्रवाई की। अदालत ने उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था।

विद्यानगर में अभियुक्त के आवास पर इश्तेहार चस्पा

रांची, प्रमुख संवाददाता। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर में करम चौक के पास रहने वाले रवि जायसवाल के आवास पर रविवार को इश्तेहार चस्पा किया गया। सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने वारंट तामिला के क्रम में ढोल बजाकर यह कार्रवाई की। वह पश्चिमी सिंहभूम में चाईबासा के जगन्नाथपुर थाना में पिछले साल दर्ज नशीले पदार्थ की तस्करी मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त है। छानबीन में मामले में उसकी संलिप्तता पाई गई थी। अदालत की ओर से उसकी गिरफ्तारी को लेकर वारंट जारी किया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।