Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Police Enhance Security for India vs South Africa ODI Cricket Match
क्रिकेट स्टेडियम के आसपास 15 सौ जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

क्रिकेट स्टेडियम के आसपास 15 सौ जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

संक्षेप:

रांची में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। 1500 पुलिसकर्मी स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में तैनात रहेंगे। खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए होटल से स्टेडियम तक हर 400 मीटर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी।

Nov 27, 2025 01:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग ने कड़े इंतजाम शुरू कर दिए हैं। इसके लिए धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम और इसके आसपास के इलाके में 1500 जवान लोगों की पल-पल की गतिविधि पर नजर रखेंगे। अभेद्य सुरक्षा कवच के लिए आईआरबी, रैप, जिला पुलिस के अलावा महिला पुलिस बल को चप्पे-चप्पे पर सख्ती से अपनी जिम्मेदारी को निभाने को कहा गया है। इसके अलावा तीन आईपीएस, आधा दर्जन डीएसपी व एक दर्जन से ज्यादा थानेदारों को अलग से तैनात करने की व्यवस्था की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा अग्निशमन दस्ता और वाटर कैनन की टीम भी स्टेडियम के बाहर और अंदर मुस्तैद रहेगी। सुरक्षा को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने गुरुवार को डीएसपी और थानेदारों के साथ बैठक की। थानेदार हर दिन स्टेडियम के आसपास करेंगे गश्त एसएसपी ने जगन्नाथपुर, धुर्वा, पुंदाग, अरगोड़ा आदि थानेदारों को सख्त हिदायत दी है कि वे प्रतिदिन स्टेडियम और उसके आसपास के इलाकों में गश्त लगाएं। गश्ती के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मचारियों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से कहा है कि वे स्टेडियम में उन लोगों को ही प्रवेश करने दें, जिनके पास टिकट है। होटल से स्टेडियम के बीच चप्पे-चप्पे पर पुलिस खिलाड़ियों की सुरक्षा में कोई चूक न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसमें कई पुलिस कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। होटल से जेएससीए स्टेडियम जाने वाले मार्ग में प्रत्येक चार सौ मीटर की दूरी पर चार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि खिलाड़ियों को स्टेडियम में जाने से आधा घंटा पहले और बाद तक उस मार्ग में किसी भी वाहन को ना तो प्रवेश करने दें और ना ही सड़क पर किसी को रुकने की अनुमति दें। जगह-जगह की गई जवानों की तैनाती यातायात पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों के रांची आगमन को लेकर बुधवार से ही ट्रैफिक रूट पर जवानों को तैनात कर दिया गया है। रांची एयरपोर्ट से होटल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों को सुगमता से पहुंचने के लिए ट्रैफिक जवानों को जगह-जगह पर तैनात किया गया है। प्रैक्टिस सेशन के लिए भी विशेष इंतजाम भारत और दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 28 नवंबर और 29 नवंबर को स्टेडियम में पहुंचकर प्रैक्टिस सेशन में भी भाग लेगी। ऐसे में होटल से लेकर स्टेडियम तक क्रिकेट खिलाड़ियों को ले जाने के लिए भी ट्रैफिक रूट का निर्धारण कर दिया गया है। रूट पर एक दर्जन से ज्यादा ट्रैफिक के जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा सुरक्षा के लिए पुलिस बल की भी तनाती की गई है।