मोबाइल छिनतई के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
रांची में सदर थाना की पुलिस ने मोबाइल छिनतई के आरोप में शिवम कुमार को गिरफ्तार किया है। पारसनाथ महतो ने पुलिस को बताया कि दो युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया था। हो हल्ला करने पर शिवम को पकड़ा गया, जबकि उसका साथी आकिब खान फरार है।

रांची, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना की पुलिस ने मोबाइल छिनतई के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल जाने वाले आरोपी शिवम कुमार पानी टंकी साइड का रहने वाला है। इस मामले में पारसनाथ महतो ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। बांधगाड़ी निवासी पारसनाथ ने पुलिस को बताया कि वह हुंडई सर्विस सेंटर के बगल में बकरी चरा रहा था। इसी दौरान दो युवक उनके घर के पास पहुंचा और मोबाइल छीनकर भागने लगा। हो हल्ला करने पर आरोपी शिवम को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आकिब खान के बारे में जानकारी दी।
जिसके बाद पुलिस की टीम उसके घर पर छापेमारी की, लेकिन वह फरार मिला।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


