
जुमार पुलिस से 29 ग्राम बाउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
रांची पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीदने-बेचने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 29.20 ग्राम ब्राउन शुगर और अन्य सामान जब्त किया गया। ये आरोपी चतरा से ब्राउन शुगर खरीदते थे और...
रांची, प्रमुख संवाददाता। ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के तीन गुर्गों को रांची सदर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनमें रामगढ़ का विक्रम नायक, महेश कुशवाहा उर्फ सनोज दांगी और कोकर का अमर लकड़ा शामिल है। इनके पास से 29.20 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद की गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स मशीन व बाट भी जब्त किया है। सिटी एसपी पारस राणा ने शनिवार को बताया कि जुमार पुल के पास ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री का पता चला था। इस पर पुलिस की एक टीम का गठन कर शुक्रवार को टीम को वहां भेजा गया। देखा कि बाइक सवार लोग मादक पदार्थ की खरीद बिक्री कर रहे हैं।

घेराबंदी कर टीम ने तीनों को दबोच लिया। चतरा के तस्करों के भी नाम बताए सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी चतरा से ब्राउन शुगर खरीदते हैं। छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बाजार में बेचते हैं। यह पुड़िया वे पांच सौ से सात सौ रुपए तक में बेच देते हैं। आरोपियों ने पुलिस को चतरा के तस्करों के भी नाम बताए हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


