नामकुम में मैदान में बिक रहा था ब्राउन शुगर, तीन गिरफ्तार
रांची पुलिस ने नामकुम पावरग्रिड से तीन मवेशी चोरों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 6.7 ग्राम ब्राउन शुगर और अन्य सामान बरामद हुआ है। उन्होंने चतरा से ब्राउन शुगर लाने और शहर में बेचने की जानकारी दी। ग्रामीण एसपी ने बताया कि ये आरोपी मवेशी चोरी में भी संलिप्त हैं।

रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस की टीम ने नामकुम पावरग्रिड से मंगलवार को जिन तीन लोगों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है, दरअसल वे मवेशी चोर भी हैं। गिरफ्तार आरोपियों में कोकर गढ़हाटोली निवासी रमीज राज, मो अब्दुल और गुदड़ी कुरैशी मुहल्ला के मो जफीर उर्फ राजा उर्फ ऋषि शामिल हैं। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 6.7 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चार हजार नगदी के अलावा कार, स्कूटी, बाइक व मोबाइल बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह चतरा से ब्राउन शुगर लाते हैं। इसके बाद उसे शहर के विभिन्न इलाकों में बिक्री किया करते हैं।
आरोपियों ने बताया कि अत्याधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से वेलोग इस अवैध कारोबार को करते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी घूम-घूमकर मवेशी चोरी भी किया करते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


