वीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा और रख-रखाव के निर्देश
रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने नगड़ी में ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी उपकरणों की स्थिति की जांच की। उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी और समय पर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया।

रांची, संवाददाता। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को नगड़ी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव और तकनीकी उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन सहित अंचल अधिकारी, बीडीओ और नगड़ी थाना प्रभारी मौजूद रहे। डीसी ने अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी। साथ ही, निर्धारित समय पर निरीक्षण कर सुरक्षा और तकनीकी रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को भेजने का निर्देश दिया। प्रशासन के अनुसार, निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए यह नियमित निरीक्षण अत्यंत आवश्यक है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


