ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीकिसी भी कीमत में झारखंड में लागू नही होगा एनआरसी-सीएए और एनपीआर

किसी भी कीमत में झारखंड में लागू नही होगा एनआरसी-सीएए और एनपीआर

सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ सामाजिक संगठनों और आदिवासी बुद्धिजीवियों ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव से बरियातु स्थित उनके आवास में मुलाकात की। इस दौरान डॉ करमा उरांव और पीसी...

किसी भी कीमत में झारखंड में लागू नही होगा एनआरसी-सीएए और एनपीआर
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 28 Jan 2020 07:32 PM
ऐप पर पढ़ें

सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ सामाजिक संगठनों और आदिवासी बुद्धिजीवियों ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव से बरियातु स्थित उनके आवास में मुलाकात की। इस दौरान डॉ करमा उरांव और पीसी मुर्मू के नेतृत्व में डॉ उरांव स्मार पत्र सौंपा। सौंपे पत्र में कहा कि संसद द्वारा पारित व राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदित नागरिकता कानून में जो प्रावधान अंतर्निहित है। उसमें मुस्लिम समुदायों के साथ विभेद प्रतीत होता है और वे पूरी तरह देश में अपने आप को प्रताड़ित सा महसूस कर रहे है। साथ ही देश की समस्त आबादी प्रभावित हो रही है। कहा कि उक्त मामले को लेकर झारखंड के लोहरदगा में जो घटना हुई है। यह चिंता का विषय है। इसलिए आपकी पार्टी उक्त मामले में स्पष्ट व सकारात्मक रुख अपनाए। ताकि देश का संविधान व संघीय ढांचा अक्षुण बनी रहे। इस पर रामेश्वर उरांव ने कहा कि झारखंड सरकार से हमलोग जल्द ही बात अवगत कराएंगे। झारखंड में किसी भी कीमत में एनआरसी-सीएए-एनपीआर लागू नही होने दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में फादर महेंद्र तिग्गा, एलएम उरांव, दिनेश उरांव, नदीम खान, सुशांतों मुखर्जी, शारिक अहमद सहित कई शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें