नगर निगम चुनाव : दूसरे चरण के दूसरे दिन प्रशिक्षण में 96.5% कर्मियों की उपस्थिति

Feb 13, 2026 07:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची नगर निगम चुनाव के तहत मतदान पदाधिकारियों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण में 96.5% उपस्थिति रही। पहले दिन 1604 कर्मियों में से 1548 ने भाग लिया। पहली शिफ्ट में 481 और दूसरी में 575 कर्मी उपस्थित रहे। तीसरी शिफ्ट में 492 कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण 21 फरवरी तक चलेगा।

नगर निगम चुनाव : दूसरे चरण के दूसरे दिन प्रशिक्षण में 96.5% कर्मियों की उपस्थिति

रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव के तहत पीठासीन पदाधिकारी एवं प्रथम मतदान पदाधिकारी के दूसरे चरण के प्रशिक्षण में शुक्रवार को 96.5% उपस्थिति रही। दूसरे दिन 1604 कर्मियों को शामिल होना था। इसमें से 1548 कर्मी पहुंचे। प्रशिक्षण कोषांग के अनुसार प्रथम शिफ्ट में प्रथम मतदान पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण में 502 की जगह 481 कर्मी आए। इस तरह इसमें 95.8% उपस्थिति रही। दूसरी शिफ्ट में द्वितीय मतदान पदाधिकारियों के 600 कर्मियों को प्रशिक्षण देना था। इसमें 575 पहुंचे। इसमें 95.8% मौजूदगी रही। तीसरी शिफ्ट में द्वितीय मतदान पदाधिकारियों के प्रशिक्षण में 502 के स्थान पर 492 कर्मी पहुंचे। इसमें 98% उपस्थिति दर्ज की गई।

ऑब्जर्वर ने मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त मतदान पदाधिकारियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। मौके पर प्रशिक्षण में बेहतर उपस्थिति को चुनावी तैयारियों के लिहाज से सकारात्मक बताया है। रांची विश्वविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट में दिया जा रहा प्रशिक्षण 21 फरवरी तक चलेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।