Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Municipal Election Nomination Process Begins with Strict Guidelines
नामांकन में प्रत्याशी रखें ध्यान, छोटी सी चूक पड़ जाएगी भारी

नामांकन में प्रत्याशी रखें ध्यान, छोटी सी चूक पड़ जाएगी भारी

संक्षेप:

रांची में नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। प्रत्याशियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें नामांकन पत्रों की जांच में छोटी-सी गलती भी उम्मीदवारी रद्द कर सकती है। सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 21 वर्ष की आयु के प्रत्याशियों को नामांकन करना होगा।

Jan 30, 2026 02:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। नामांकन प्रक्रिया में प्रत्याशियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच में छोटी-सी गलती उम्मीदवारी रद्द कर सकती है। निर्देशों के अनुसार नामांकन के समय अभ्यर्थी समेत केवल पांच व्यक्ति ही कक्ष में जाएंगे। प्रत्याशी को फॉर्म-VI और फॉर्म-24 के साथ नोटरी पब्लिक द्वारा सत्यापित शपथ पत्र पेश करना होगा। दो संतान संबंधी नियम भी लागू रहेगा। हालांकि 10 फरवरी 2013 से पहले यदि दो से अधिक संतान है तो वह मान्य होगी। मतदाता सूची, वर्तमान बैंक खाता, नगरपालिका कर भुगतान से जुड़े सभी दस्तावेज स्व-अभिप्रमाणित होने चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नामांकन में अभ्यर्थी, अभिकर्ता, प्रस्तावक और समर्थक सभी के दो-दो पासपोर्ट साइज फोटो देना अनिवार्य है। वहीं, जाति प्रमाण-पत्र की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति भी जरूरी है। फॉर्म में कोई भी कॉलम खाली न छोड़ें। व्हाइटनर का प्रयोग नहीं करें। काट-छांट न हो और हर जगह पूर्ण हस्ताक्षर किए गए हों। नामांकन शुल्क के तहत अनारक्षित (पुरुष) के लिए 1000 रुपये और महिला, एसटी, एससी व ओबीसी के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित है। ये पैसे नकद जमा करने होंगे। प्रत्याशी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। जरूरी बातें - अभ्यर्थी समेत 05 (पांच) व्यक्ति ही आ सकते हैं। - अभ्यर्थी फॉर्म-VI एवं फॉर्म-24 के साथ नोटरी पब्लिक का शपथ पत्र लेते आएंगे। - दो संतान से संबंधित या दिनांक 10.02.2013 से पहले दो से अधिक बच्चे मान्य है। - मतदाता सूची स्वअभिप्रमाणित । - वर्तमान का बैंक खाता स्वअभिप्रमाणित । - नगरपालिका करों का भुगतान संबंधित कागजात । - अभ्यर्थी/अभिकर्ता/प्रस्तावक/समर्थक सभी का दो-दो फोटो। - जाति प्रमाण-पत्र का छायाप्रति स्वअभिप्रमाणित । - सभी कॉलम सही से भरे हो। कोई कॉलम खाली न हो। - वाईटनर का प्रयोग न करें। - कटिंग न हो - पूर्ण हस्ताक्षर हो - आयु 21 वर्ष