मेयर पद की दौड़ में अब 11 उम्मीदवार, आठ ने लिया नाम वापस
रांची नगर निगम चुनाव के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हुई। 8 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया, जिससे अब मेयर पद के लिए 11 उम्मीदवार बचे हैं। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चुनाव चिह्न का आवंटन शनिवार को होगा। जिला प्रशासन ने चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां की हैं।

रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव को लेकर नाम वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए समाहरणालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में 8 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह अब 19 में से मेयर पद के लिए अंतिम रूप से 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। नाम वापस लेने वाले उम्मीदवारों में अजीत लकड़ा, कथरीना तिर्की, बिरू तिर्की, राजेंद्र मुंडा, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, सुनील फकीरा कच्छप और संजय कुमार टोप्पो शामिल हैं। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सभी प्रत्याशियों को शनिवार को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
रांची जिला प्रशासन ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही सभी अभ्यर्थियों से आदर्श चुनाव आचार संहिता का पूरी तरह से पालन करने की अपील की गई है। हालांकि चुनाव में नियमों का पालन होता रहे, इसके लिए जिला प्रशासन भी लगातार नजर बनाए हुए है। मेयर पद के 11 प्रत्याशी रमा खलखो देवी दयाल मुंडा सोनू खलखो सुजाता कच्छप विनोद बड़ाईक प्रवीण कच्छप सुमनकांत तिग्गा किरण कुमारी सुरेंद्र लिंडा रोशनी खलखो सुजीत बिजय आनंद कुजूर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


