तीन दिनों में 383 नामांकन पत्र की बिक्री, महापौर पद के लिए 16 बिके

Jan 31, 2026 09:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

तीसरे दिन 53 वार्डों से 61 नामांकन पत्र बिके, छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, वार्ड-19 में सर्वाधिक पांच, जबकि वार्ड-8, 25, 42 और 48 में चार-चा

तीन दिनों में 383 नामांकन पत्र की बिक्री, महापौर पद के लिए 16 बिके

रांची। संवाददाता नगर निगम चुनाव के तहत शनिवार को रांची समाहरणालय एवं बुंडू अनुमंडल कार्यालय में बनाए गए निर्वाची पदाधिकारियों के कक्ष से अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए। तीसरे दिन 53 वार्डों से 61 नामांकन पत्र बिके और छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। तीन दिनों में 383 नामांकन पत्र की बिक्री हुई और आठ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। शनिवार को वार्ड-13 से हनी रुचि धान, वार्ड-16 से नजिमा रजा, वार्ड-39 से पिंकी कुमारी एवं वार्ड-40 से राहुल कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा वार्ड-11 एवं वार्ड-46 से भी एक-एक अभ्यर्थी ने पर्चा दाखिल किया। तीसरे दिन नामांकन पत्र की बिक्री में वार्ड-19 में सर्वाधिक पांच, जबकि वार्ड-8, 25, 42 और 48 में चार-चार पर्चों की बिक्री दर्ज की गई।

कई वार्डों में अभी तक एक भी नाम निर्देशन पत्र नहीं बिकने से चुनावी गतिविधियों के और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं बुंडू नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई है, जबकि नामांकन शून्य रहा। वार्ड पार्षद पद के लिए कुछ वार्डों में ही नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री दर्ज की गई, जिनमें वार्ड-8 और 9 में सर्वाधिक दो-दो पर्चे बिके। महापौर पद के लिए अब तक नहीं हुआ है नामांकन निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को महापौर पद के लिए कुल पांच नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई। महापौर पद के लिए अब तक किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है, लेकिन कुल मिलाकर अब तक 16 अभ्यर्थी महापौर पद के लिए पर्चा खरीद चुके हैं। शनिवार को महापौर पद के लिए किरण कुमारी, संजय कुमार टोप्पो, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर एवं प्रवीण कच्छप ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे। तीनों दिनों में वार्डवार नामांकन पत्रों की बिक्री वार्ड 1 – 04 वार्ड 2 – 04 वार्ड 3 – 08 वार्ड 4 – 15 वार्ड 5 – 07 वार्ड 6 – 07 वार्ड 7 – 07 वार्ड 8 – 11 वार्ड 9 – 11 वार्ड 10 – 06 वार्ड 11 – 05 वार्ड 12 – 04 वार्ड 13 – 07 वार्ड 14 – 05 वार्ड 15 – 07 वार्ड 16 – 06 वार्ड 17 – 02 वार्ड 18 – 08 वार्ड 19 – 08 वार्ड 20 – 05 वार्ड 21 – 06 वार्ड 22 – 06 वार्ड 23 – 05 वार्ड 24 – 10 वार्ड 25 – 14 वार्ड 26 – 03 वार्ड 27 – 05 वार्ड 28 – 05 वार्ड 29 – 11 वार्ड 30 – 04 वार्ड 31 – 10 वार्ड 32 – 14 वार्ड 33 – 05 वार्ड 34 – 25 वार्ड 35 – 04 वार्ड 36 – 03 वार्ड 37 – 07 वार्ड 38 – 08 वार्ड 39 – 08 वार्ड 40 – 05 वार्ड 41 – 06 वार्ड 42 – 09 वार्ड 43 – 03 वार्ड 44 – 04 वार्ड 45 – 08 वार्ड 46 – 07 वार्ड 47 – 04 वार्ड 48 – 12 वार्ड 49 – 07 वार्ड 50 – 12 वार्ड 51 – 04 वार्ड 52 – 07 वार्ड 53 – 05

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Municipal Election 61 Nominations Filed on Day 3 16 Candidates for Mayor
;;;