30 जून तक 50 करोड़ होल्डिंग टैक्स संग्रहण का लक्ष्य, अबतक 32 करोड़ की वसूली

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 32 करोड़ रुपये होल्डिंग टैक्स संग्रहित किए। उप नगर आयुक्त ने लक्ष्य हासिल करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। 30 जून तक करदाताओं को एकमुश्त भुगतान पर 10% छूट दी जाएगी। नागरिकों से समय पर टैक्स जमा करने की अपील की गई है।

30 जून तक 50 करोड़ होल्डिंग टैक्स संग्रहण का लक्ष्य, अबतक 32 करोड़ की वसूली

रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में होल्डिंग टैक्स संग्रहण के तहत अब तक 32 करोड़ रुपये की राशि जुटा ली है। कर संग्रहण प्रक्रिया को और तेज करने और तिमाही के निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से शुक्रवार को उप नगर आयुक्त गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता में राजस्व शाखा की समीक्षा बैठक बुलाई गई। बैठक में उप नगर आयुक्त ने बताया कि निगम ने 30 जून तक 50 करोड़ रुपये होल्डिंग टैक्स संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को विशेष अभियान चलाने, करदाताओं से सीधे संपर्क स्थापित करने, जागरुकता बढ़ाने तथा संग्रहण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि करदाताओं को समय पर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए रांची नगर निगम की ओर से 30 जून तक होल्डिंग टैक्स के एकमुश्त भुगतान पर अधिकतम 10 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। यह छूट वित्तीय वर्ष 2026-27 के देय होल्डिंग टैक्स पर लागू होगी। उप नगर आयुक्त ने शहरवासियों और करदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना होल्डिंग टैक्स जमा कर इस विशेष छूट का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही शहर के विकास कार्यों, आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। बैठक में सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, कर संग्रहकर्ता और मेसर्स श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।