Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Municipal Corporation Takes Action Against Illegal Encroachments
निगम की जमीन पर रखी निर्माण सामग्री को जब्त करने के आदेश

निगम की जमीन पर रखी निर्माण सामग्री को जब्त करने के आदेश

संक्षेप:

रांची नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वार्ड 6 के बांधगाड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया। प्रशासक सुशांत गौरव ने अवैध निर्माण सामग्री जब्त करने और अवैध बाउंड्री हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने निगम की भूमि पर किसी भी अवैध कब्जे को बर्दाश्त न करने की बात कही।

Dec 13, 2025 09:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम ने निगम व सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ जारी कार्रवाई के मद्देनजर शनिवार को निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने वरीय पदाधिकारियों के साथ वार्ड 6 के बांधगाड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सामुदायिक भवन के पास अवैध रूप से रखी गई निर्माण सामग्री को तत्काल जब्त करने का निर्देश दिया। इसके बाद पूरे भू-भाग की मापी कर सीमांकन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने उक्त भूमि पर निर्मित अवैध बाउंड्री और अन्य संरचनाओं को शीघ्र हटाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाकर अवैध रूप से निर्मित भवनों और होर्डिंग्स को चिह्नित कर हटाने की कार्रवाई करने के आदेश दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रशासक ने कहा कि निगम की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शहर भर में निगम की भूमि पर हुए सभी अवैध अतिक्रमण की विस्तृत जांच करने और नियमानुसार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उप प्रशासक रविंद्र कुमार, सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार, नगर प्रबंधक सहित निगम के अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।